कांग्रेस ले रही झूठी वाहवाही - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

कांग्रेस ले रही झूठी वाहवाही

 कांग्रेस ले रही झूठी वाहवाही    



   गोबरा  नवापारा नगर



 नवापारा के पेय जल आवर्धन जल योजना के लिए 40.78 करोड राशि स्वीकृत किए जाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में बड़ा-बड़ा फ्लेक्स लगा रखा है इस पर वरिष्ठ भाजपा पार्षद प्रसन्ना शर्मा एवं मंडल अध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि नवापारा कि उपरोक्त योजना पूर्व में 19 करोड़ की थी तथा बाद में संशोधित कर लगभग 21 करोड का हो गया जिसमें से 19 करोड़ का कार्य एवं भुगतान भी हो चुका है तथा रेलवे क्रॉसिंग के पार की बस्तियों वार्ड क्रमांक एक दो तीन एवं चार में पेयजल प्रदाय करने हेतु रेलवे में राशि जमा करने तथा कार्य पूर्ण करने महज लगभग दो करोड़ की ही आवश्यकता थी जिसे वर्तमान सरकार ने स्वीकृति दी है शुरू से यह प्रोजेक्ट 2 विभागों के बीच कार्य करने से चर्चाओं में रहा है इस कार्य को पीएचई द्वारा कराया जा रहा है तथा विभागीय अधिकारियों ने गलत जानकारी देकर इसका लोकार्पण भी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से अभनपुर के एक सामूहिक कार्यक्रम में करा दिया गया जिसका विरोध स्वयं भाजपा के पार्षदों ने किया था उसके बाद उस अधूरे  प्रोजेक्ट को नगर पालिका परिषद हैड ओवर करें  इस हेतु विभागीय अधिकारियों के द्वारा  काफी मशक्कत किया लेकिन भाजपा पार्षदों ने अपूर्ण कार्य को किसी भी हालत में हैंड ओवर से इंकार कर दिया उसी कार्य को पूर्ण करने वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा दो करोड़ की लगभग राशि स्वीकार किया है जिसे कांग्रेसी 40.78 करोड प्रचारित कर रहे हैं जो कि गलत है इसी प्रकार शुद्धिकरण संयंत्र की स्थापना हेतु विधायक धनेंद्र साहू के प्रयास से 11 करोड़ 72 लाख की स्वीकृति बताई जा रही है जबकि उक्त कार्य एनजीटी द्वारा समस्त स्थानीय निकायों को दंड स्वरूप या शर्त अनुसार है कि कोई भी संस्था अपने नगर का गंदा पानी सीधे नाला या नदी में नहीं बहा सकता इसके लिए उसे पानी या तो पीने योग्य या कृषि उपयोग करने योग्य संशोधित कर ही बहाना है अतः एनजीटी के नियमों का पालन करना कोई उपलब्धि नहीं वरन आवश्यकता है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads