सावधान : खाना खाने के बाद पानी पीना सेहत के लिए है काफी खतरनाक , हो सकता है ये नुकसान - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

सावधान : खाना खाने के बाद पानी पीना सेहत के लिए है काफी खतरनाक , हो सकता है ये नुकसान

सावधान : खाना खाने के बाद पानी पीना सेहत के लिए है काफी खतरनाक , हो सकता है ये नुकसान


 Health Care Tips: खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से आगे चलकर कई समस्याएं होने लगती हैं. इसलिए आज से ही आपको सतर्क रहने की जरूरत है. दरअसल, हम अपनी दिनचर्या में ऐसी कई गलतियां करते हैं, जो हमारी सेहत के लिए काफी खतरनाक होती हैं. ऐसी ही एक गलती है खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना.

खाना खाने के तुरंत पानी पीने की आदत की वजह से हम कई गंभीर समस्याओं के शिकार हो जाते हैं. बहुत से ऐसे लोग होते हैं, जो खाने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं. इस कारण आगे चलकर कई समस्याएं होने लगती हैं. डॉक्टर्स सलाह देते हैं कि खाना खाने से आधे घंटे के पहले और खाने के एक-दो घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए.

डॉक्टर्स कहते हैं कि आप अगर ऐसा नहीं करते, तो आपका पाचन तंत्र बिगड़ सकता है.

पानी पीने को लेकर खाना खाने के दौरान कई तरह के तर्क दिए जाते हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि खाना खाने के दौरान किस समय पानी पीना सही रहता है और किस समय नहीं.

डॉक्टर्स बताते हैं कि जब हम खाना खाने के दौरान पानी पीते हैं, तो अनुपात बिगड़ जाता है. खाने के दौरान पानी पीने से भोजन पचाने में समस्या आने लगती हैं. डॉक्टर्स खाना खाने के करीब आधा घंटा बाद पानी पीने की सलाह देते हैं. आधा घंटा बाद शरीर के अंदर पाचन की अगली प्रक्रिया शुरू हो जाती है.

इसलिए खाना खाने के 30 मिनट बाद आपको पानी पीना चाहिए. इससे पाचन तंत्र पर किसी तरह का प्रभाव नहीं पड़ता है. वहीं आपको ज्यादा पानी पीने से भी बचना चाहिए. ज्यादा पानी पीने से शरीर में नमक और इलेक्ट्रोलाइट की मात्रा कम हो जाती है. ज्यादा पानी पीने से वॉटर इंटोक्सिकेशन नामक बीमारी हो जाती है. इससे पेट फूल जाता है तथा बार-बार उल्टी आती है.

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads