हरमेश चावड़ा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, खेल कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री नियुक्त - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

हरमेश चावड़ा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, खेल कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री नियुक्त

 हरमेश चावड़ा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, खेल कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री नियुक्त



गरियाबंद

जिले के युवा कांग्रेसी हरमेश चावड़ा को पार्टी ने एक और बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा है। उन्हें खेल कांग्रेस प्रकोष्ठ का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण जैन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम की सहमति से उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी है।


प्रवीण जैन ने अपनी कार्यकारिणी में 90 प्रतिशत से ज्यादा खिलाडियों और 33 प्रतिशत से अधिक महिला खिलाडियों को भी उनकी वरीयता के अनुसार शामिल किया गया है l सभी पदाधिकारियों को 6 दिसंबर रविवार को राजीव भवन रायपुर मे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रभारी महासचिव चंद्रशेखर शुक्ला, मोर्चा प्रभारी शकुन डहरिया की उपस्थिति मे नियुक्ति पत्र प्रदान कर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जायेगी l


हरमेश पहले प्रदेश सचिव के पद पर कार्यरत थे। जिन्हें प्रमोशन देकर प्रकोष्ठ में महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। गरियाबंद निवासी चावड़ा खुद 9 बार वॉलीबाल के सीनियर राष्ट्रीय टीम का हिस्सा रह चुके है। वे एक अच्छे खिलाड़ी रहे है। आज भी जिले से वॉलीबॉल के खिलाडियों को राष्ट्रीय पटल पर आगे लाने का उनका प्रयास जारी है। इस काम के लिए वे कोच सूरज महाडिक के साथ सतत रूप से प्रयासरत है l


करीब 25 वर्षों से लगातार गरियाबंद के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपने जौहर दिखा रहे है। प्रतिवर्ष कम से कम एक खिलाड़ी का चयन गरियाबंद से राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हो रहा है। हरमेश की इस नियुक्ति पर क्षेत्र के खिलाड़ियों को जिले में खेल का बेहतर माहौल बनने की उम्मीद है।


 


संगठन से मिली इस महती जिम्मेदारी पर हरमेश ने सीएम भूपेश बघेल जी, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं राजिम विधायक अमितेश शुक्ल, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रभारी महासचिव चंद्रशेखर शुक्ला, मोर्चा प्रभारी श्रीमती शकुन डहरिया एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण जैन जी का आभार व्यक्त किया है l

इस मौके पर उन्होंने गरियाबंद जिले में खेल एवं खिलाडियों के सर्वागीण विकास के लिए हमेशा श्रेष्ठ प्रयास करने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने गरियाबंद और छग के खिलाडियों को राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय पटल पर पहुंचाने अपना पहला लक्ष्य निर्धारित किया है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads