प्रेमी से शादी करने परिवार ने किया मना,युवती ने गंगरेल बांध में छलांग लगाकर की खुदकुशी की कोशिश
प्रेमी से शादी करने परिवार ने किया मना,युवती ने गंगरेल बांध में छलांग लगाकर की खुदकुशी की कोशिश
सन्देश गुप्ता/धमतरी
प्रेमी से शादी करने से मना करने पर एक युवती ने गंगरेल बांध में छलांग लगाकर खुदकुशी की कोशिश की.जिसे आसपास के लोगो ने अपनी जान पर खेलकर उस युवती की जान बचाई और इसकी सूचना रुद्री पुलिस को दी.मौके पर पहुँची पुलिस ने युवती को समझाकर परिजन को सौपा.
रुद्री थाना प्रभारी युगल किशोर नाग ने बताया कि ग्राम शकरवारा निवासी 23 वर्षीय यशोदा ध्रुव अपने मौसा मौसी के घर अर्जुनी में रहती है.वही युवती पहले एक युवक के साथ प्रेम विवाह किया था जिसका अब तलाक हो गया है.अब युवती का प्रेम प्रसंग उनके बुआ के बेटे के साथ चल रहा है और उससे शादी करना चाहता है.लेकिन युवती के माता पिता इस शादी के लिए मना कर रहे है.जिससे नाराज युवती आज गंगरेल पहुँची और अंगारमोती मंदिर के पास बांध में छलांग लगा दी. आसपास के लोगो ने तत्परता दिखाते हुए उसकी जान बचा ली...
