जीवन का आनंद वही लोग उठाते जिनका सोचने का तरीका श्रेष्ठ है -ब्रह्मा कुमार नारायण भाई - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

जीवन का आनंद वही लोग उठाते जिनका सोचने का तरीका श्रेष्ठ है -ब्रह्मा कुमार नारायण भाई

 जीवन का आनंद वही लोग उठाते जिनका सोचने का तरीका  श्रेष्ठ है -ब्रह्मा कुमार नारायण भाई



अलीराजपुर 5 दिसंबर

 जीवन मे दुःख में सुख खोज लेना, हानि में लाभ खोज लेना,प्रतिकूलताओं में भी अवसर खोज लेना,इसे सकारात्मक दृष्टिकोण कहा जाता है।

जीवन का ऐसा कोई दुःख नहीं,जिन्दगी की ऐसी कोई बाधा नहीं,जिससे कुछ प्रेरणा ना ली जा सके,रास्ते में पड़े हुए पत्थर को बाधा भी मान सकते हैं और चाहें तो उस पत्थरको सीढ़ी बनाकर ऊपर भी चढ़ सकते है।जीवन का आनन्द वही लोग उठा पाते है जिनका सोचने का ढंग सकारात्मक होता है।




ख़ुशी इस बात पर निर्भर नहीं करती कि आपके पास कितनी सम्पत्ति है अपितु इस बात पर निर्भर करती है कि आपके पास कितनी समझ है यह विचार इंदौर से पधारे जीवन जीने की कला के प्रणेता ब्रहमा कुमार नारायण पीने दीपा की चोथी में स्तिथ ब्रहमा कुमारी सभागृह में खुशी संपत्ति में नहीं अच्छे विचारों में है इस विषय पर नगर वासियों को संबोधित करते हुए बताया कि




किसी से बदला लेने का नहीं अपितु स्वयं को बदल डालने का विचार ज्यादा श्रेष्ठ है। महत्वपूर्ण यह नहीं कि दूसरे आपको गलत कहते हैं अपितु यह है कि आप गलत नहीं करते हैं।बदले की आग दूसरों को कम, स्वयं को ज्यादा जलाती है। बदले की आग उस मसाल की तरह है जिसे दूसरों को खाक करने से पहले स्वयं को राख होना पड़ता है। इसीलिए सहनशीलता के शीतल जल से जितना जल्दी हो सके इस आग को भड़कने से रोकना ही बुद्धिमत्ता है।बदले की भावना केवल आपके  समय को ही नष्ट नहीं करती अपितु आपके स्वास्थ्य को भी नष्ट कर जाती है। अत: प्रयास जरूर करो मगर बदला लेने का नहीं अपितु स्वयं को बदल डालने का।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads