...साहू समाज कोरासी परिक्षेत्र सामाजिक एकता एवं संगठन पर दिया जोर .....
*साहू समाज के कार्यकारणी बैठक में कर्मा जयन्ती एवं आदर्श विवाह पर हुई चर्चा
...साहू समाज कोरासी परिक्षेत्र सामाजिक एकता एवं संगठन पर दिया जोर .....
आरंग
विधानसभा आरंग के ग्राम पंचायत सकरी(कोरासी) में झेरिया साहू समाज कोरासी परिक्षेत्र. के तत्वावधान में कार्यकारणी बैठक रविवार को साहू भवन सकरी में आहुति की गई थी, जिसमे सर्वप्रथम भक्त माँ कर्मा के छाया चित्र पर माल्यर्पण कर पूजा अर्चना की गई जिसमें समाज के एकता और संगठन को मजबूत करने भक्त माँ कर्मा से प्रार्थना किया गया एवं सामाजिक समरसता एव भाईचारा स्थापित करने का अपील की गई ।
कार्यक्रम में नंद कुमार साहू सचिव कोरासी परिक्षेत्र के द्वारा आदर्श विवाह एवं कर्मा जयन्ती के सबन्ध को लेकर चर्चा हुई , जिसमे सभी पदाधिकारियों ने अपना -अपना पक्ष रखकर कर्मा जयंती एवं आदर्श विवाह के लिये हामी भरी, तत्पश्चात श्री नंद कुमार साहू(सचिव) द्वारा बताया गया कि विगत तीन वर्षों से हमारा साहू समाज कोरासी परिक्षेत्र के नेतृत्व में आदर्श विवाह एवं कर्मा जयन्ती को सभी स्वजातीय भाइयों के सहयोग से धूमधाम से मनाया गया था , श्री साहू ने सभी सामाजिक बंधुओ से अपेक्षा रखते हुए अपने बात रखा । वही साहू समाज कोरासी परिक्षेत्र के अध्यक्ष सोहन लाल साहू के द्वारा सामाजिक संगठनों एवं एकता पर जोर दिया गया ,ग्रामीण स्तर से साहू भाइयो को एकता दिखाना होगा जिससे आगे जाकर हमारे समाज को मजबूती मिलेगी
उन्होंने आगे कहा किसामाजिक चिन्तन
*हम तैलिक संगठित हो जाएं, तो समाज एवं राष्ट्र की पुनर्रचना कर सकते हैं।
हमारे पास प्रखर मेधा शक्ति है, अकूत धन सम्पदा है, विशाल जन समूह है और सुनिश्चित कार्यक्रम है।
*इसलिए हम अपनी शक्ति, वैभव और वर्चस्व को बढ़ाने की बात सोचें! हम अपनी सम्पदा और प्रतिभा को समाज को जागृत और संगठित करने में नियोजित करें। हिम्मत जुटाएं। हौसला जगाएं। आत्मीयता और प्रेम बढ़ाएं। अपने व्यवहार को सुमधुर बनाएं। अपने कार्य में गतिशीलता लाएं। वैचारिक क्रांति लाएं। इस धरती पर असंभव कुछ भी नहीं है!
हम किसी और की योग्यता अथवा अयोग्यता पर विचार क्यों करें?
जो हम कर सकते हैं, वह कोई जाति या वर्ग के लोग नहीं कर सकते हैं।
हमारी श्रेष्ठ जाति ने प्राचीन काल में भी स्वर्णिम युग का निर्माण किया था। इसलिए हमारा अटल विश्वास है कि नए राष्ट्र का नव निर्माण हम ही करेंगे।
इस जाति ने अनगिनत वीरों, बलिदानियों, सिद्धों, संतों, धन कुबेरों और राज्य कर्ताओं को जन्म दिया है।
हम उनकी प्रेरणाओं को ग्रहण करें और आगे बढ़ें।
निश्चित ही हम सफल होंगे।
उक्त अवसर पर साहू समाज के अध्यक्ष सोहन लाल साहू , उपाध्यक्ष अशोक कुमार साहू , महिला उपाध्यक्ष रामेश्वर राजकुमार साहू , सचिव श्री नंद कुमार साहू , कोषाध्यक्ष डॉ पुरुषोत्तम साहू , समाज संरक्षक ..... स्थिर साहू ,नारायण साहू ,शिवकुमार साहू कुमार साहू , चम्मन साहू ,जगदीश साहू, डहरिया राम साहू भारत, साहू तेज राम साहू तेज राम साहू,छन्नू साहू ,हेमलाल साहू मनोहर साहू महिला प्रकोष्ठ से, दुर्गा साहू, प्यारी साहू, कमला साहू, पार्वती साहू के साथ झेरिया साहू समाज कोरासी परिक्षेत्र के पदाधिकारि गण मौजूद थे।

