धान खरीदी में हो रही दिक्कतों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

धान खरीदी में हो रही दिक्कतों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

 धान खरीदी में हो रही दिक्कतों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन 



आरंग

 भारतीय जनता पार्टी आरंग मंडल  द्वारा गिरदावरी , पंजीयन , टोकन , भुगतान ,बारदानो एवं गठानों की कमी , पूर्ण समर्थन मूल्य बकाया बोनस राशि एवं व्यवहारिक जमीनी दिक्कतों को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आरंग को ज्ञापन सौंपा ।मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजा तंबोली द्वारा मीडिया को यह जानकारी दी गई है की आज दिवस  तक किसानों का गिदावरी की वजह से पंजीयन नहीं हो पाया है जिनका पंजीयन हुआ उन्हें टोकन की समस्या है,  धान बिक गया तो भुगतान की समस्या है, साथ ही जिन किसानों का धान अब तक नहीं बिका है उन्हें बरदाना और गठान की समस्या ना हो ये चिंता है ।मंडल अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से अंतिम किस्त का जल्द से जल्द भुगतान ₹ 2500 एकमुश्त दिया जाय  एवं 2 साल का पूराना बोनस एवं वर्तमान सरकार का 2 साल का बोनस भी जो चुनावी घोषणा है पूरा करने की बात कही है ।मंडल अध्यक्ष के साथ प्रमुख रूप से महामंत्री द्वय चमनलाल साहू देवनाथ साहू उपाध्यक्ष लीलकुमार निषाद, बेदराम खुटे, प्रेमलाल साहू,खेलावन साहू, संतोष चन्द्राकर, गंगाधर साहू, सहदेव साहू उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads