,किसानो ने नेशनल हाइवे पर किया चक्का जाम
,किसानो ने नेशनल हाइवे पर किया चक्का जाम
गरियाबंद
जिला सहकारी केन्दीय बैंक के सामने किसानो ने नेशनल हाइवे पर चक्का जाम कर दिया । किसान अपने फसल के भुगतान के लिए बैंक पहुचे थे जंहा बैंक में पैसा खत्म होने के कारण उनको कई दिनों से घुमाया जा रहा था जिसके चलते किसान आक्रोशित थे । लगभग आधा धण्टे जाम लगा रहने के कारण हाइवे में ट्रैफिक जाम हो गया ।
थाना के आमने बैंक होने के कारण मामले को समझते हुए सिटी कोतवाली की थानेदार ने तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचना देकर अतिरिक्त बल बुला लिया । मौके पर पहुचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौड़ ने कमान समभालते हुए किसानो को समजाइस देकर रास्ता खुलवाया । तभी बैंक में रुपयो से भरी वैन भी आ गयी जिसके चलते किसानो का गुस्सा काफूर हुआ ।
उल्लेखनीय है कि सहकारी बैंक के माध्यम से ही सरकारी धान खरीदी का भुगतान किया जाता है । इस बैंक में पाण्डुका से लेकर लिटिपारा तक के किसान आश्रित है । जिनको धान खरीदी के चलते करोड़ो का भुगतान करना है । जिसमे बैंक व्यवस्था नही सम्भाल पा रहा है जिसके कारण ऐसी स्थिति निर्मित होती है ।



