सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में फिर दिखा लापरवाही व उदासीनता
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में फिर दिखा लापरवाही व उदासीनता
अभनपुर
अभनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फिर एक बार दिखा डॉक्टरों की लापरवाही। आपको बता दे कि अक्सर इस अस्पताल में डॉक्टरों की उदासीनता के कारण मरीजो व मरीज के परिजनों को भटकना पड़ता हैं।
कभी इस अस्पताल में रिसैप्शन काउंटर में कर्मचारियों की अनुपस्थिति तो कभी उपस्थित कर्मचारी को अस्पताल की पूरी जानकारी न होना भी मरीजो व मरीज के परिजनों को भटकना पड़ता है। आज तो उस समय परिजन परेशान हो गए जब मरीज के मृत्यु के उपरांत कोरोना जांच रिपोर्ट पाजेटिव आने पर ड्यूटी में कार्यरत डॉक्टरऔर जिम्मेदार अधिकारी ही नदारद मिले जिसके चलते परिजन व कुछ कर्मचारी परेशान मिले ।
साथ ही ब्लाक चिकित्सा अधिकारी अमिता झा की छुट्टी उपरांत डॉ ऐस के महिलांग को प्रभार दिए गए थे पर अधिकार को फोन कॉल कर जानकारी चाहे जाने पर अपनी छुट्टी हो जाने की बात कर फोन ही काट दिया। इस तरह इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हमेशा ही डॉक्टरों की उदासीनता और अनुपस्थिति बना रहता है और अपने निजी निवास में मरीजो का उपचार करने में लगे रहते है।
आपको बता दे कि यहां के डॉक्टर अक्सर अपनी ड्यूटी के समय भी अपने निवास में जाकर मरीजो का इलाज करते देखा गया है। पर इसकी शिकायत रायपुर मुख्य चिकित्सा अधिकारी मीरा बघेल को कहे जाने पर भी कोई भी कार्यवाही नही किया गया। इस तरह यहाँ के डॉक्टरों की उदासी ता मरीजो के लिये परेसानी का सबब बनता जा रहा हैं।



