राजिम पुलिस की कार्यवाही मोबाईल के साथ 01 चोर गिरफ्तार
राजिम पुलिस की कार्यवाही मोबाईल के साथ 01 चोर गिरफ्तार
राजिम
श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय के आदेशानुसार राज्य में संपत्ति संबंधी व चोरी जैसे अपराधो के रोकथाम एवं त्वरित कार्यवाही हेतु श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक आनंद छाबडा , श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री भोजराम पटेल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी टी आर कंवर महोदय गरियाबंद के आदेशानुसार चोरी व संपत्ति संबंधी अपराध के त्वरित कार्यवाही करने हेतु लगातार मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है उक्त परिपालन में थाना राजिम के अपराध क्र 07/2021 धारा 379 भादवि के प्रकरण में दिनांक 02-01-2021 को प्रार्थी जितेश उर्फ़ दुर्गा सोनकर पिता दयाराम उम्र 16 साल थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 18-10-2020 को तौफिेक मोबाईल दुकान राजिम से मोबाईल खरीदा था जिसे कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया था कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था प्रकरण में विवेचना के दौरान साइबर सेल गरियाबंद व थाना प्रभारी राजिम के माध्यम से मोंबाईल को ट्रेस करके लोकेशन के आधार पर आरोपी मोन्टु साहनी पिता संतोष उम्र 23 साल साकिन घसियापारा राजिम के कब्जे से ओप्पो ए 12 ब्लू कलर का मोबाइल बरामद कर समक्ष गवाहन के पर्याप्त सबूत पाये जाने से आरोपी को गिर0 कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
विवेचना व आरोपी गिरुफ्तारी में निरीक्षक विकास बघेल थाना प्रभारी राजिम, सउनि छबिल टांडेकर ,आरक्षक 280 भूपेन्द्र प्रताप सिंह, आरक्षक 146 टेमन दुबे ,सैनिक 97 विक्की सोनी, का विशेष योगदान रहा ।
