ग्राहक बनकर पहुंचे वन अफसरो ने जिंदा पेंगोलिन के साथ दो तस्करों को धर दबोचा - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

ग्राहक बनकर पहुंचे वन अफसरो ने जिंदा पेंगोलिन के साथ दो तस्करों को धर दबोचा

 ग्राहक बनकर पहुंचे वन अफसरो ने जिंदा पेंगोलिन के साथ दो तस्करों को धर दबोचा




गरियाबन्द– 

इस वक्त की बड़ी खबर गरियाबंद से आ रही है यहां के वन विभाग ने जिंदा पैंगोलिन तस्करों से बरामद किया है वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी ग्राहक बनकर पैंगोलिन के तस्करों के बीच पहुंचे और तस्करों द्वारा डेढ़ लाख रुपए में जिंदा पेंगोलिन देने का सौदा किया जिसके बाद उनसे पेंगोलिन मंगवाया और तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।



छुरा कोठी गांव के रहने वाले तस्कर पैंगोलिन को पकड़कर छुरा बागबाहरा के पास अपने परिचित के यहां रखे थे जिसके यहां से पैंगोलिन लाकर देने के दौरान तस्करों को गिरफ्तार किया गया वहीं इसमें संलिप्त दो महिलाएं भाग गई है जिन्हें पकड़ने वन विभाग लगा हुआ है


आपको बता दें कि पैंगोलिन जिसे स्थानीय भाषा में सालखपरी कहा जाता है वन विभाग के दुर्लभ प्राणियों मैं शेड्यूल वन के तहत गिना जाता है और वन विभाग इसकी सुरक्षा को खासा महत्व देता है

यह कार्यवाही वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सीएफ श्री नायक डीएफओ मयंक अग्रवाल तथा एसडीओ मनोज चंद्राकर के निर्देशन में वन परीक्षेत्र अधिकारी श्री साहू ने अपनी टीम के साथ मिलकर की।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads