स्कोर्पियो में 150 पाव देशी शराब ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार
स्कोर्पियो में 150 पाव देशी शराब ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार
अभिमन्यु नेताम/कुरूद
कुरुद पुलिस ने दो शराब तस्करों को बड़ी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया है.साथ ही तस्करी में इस्तेमाल स्कार्पियो को कुरुद पुलिस ने जब्त किया है.इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.
दरअसल कुरुद पुलिस को सूचना मिला की कुरुद शराब दुकान से दो व्यक्ति स्कार्पियो वाहन से देशी शराब लेकर निकल रहे है.सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर स्कार्पियो को रोका वही तलाशी लेने पर स्कार्पियो में 150 पौव्वा देशी मसाला शराब बरामद हुआ है.वही आरोपी का नाम सुनील सिंह और रोशन सिंह है! शराब की कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई पुलिस का कहना है कि पकड़े गए शराब को आरोपी मरौद के एक ढाबा में ले जा रहे थे.फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है.
बता दे कि शुक्रवार की रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें कुरुद शराब दुकान से दो लोग भारी मात्रा में शराब लेते दिख रहे थे.वही सोचने वाली बात है कि इतनी भारी मात्रा में शराब दुकान के सेल्समैन शराब उपलब्ध करवाते है,जबकि 16 पाव से अधिक शराब देने का प्रावधान नही है,ऐसे में आबकारी विभाग के कार्यप्रणाली पर सवाल उठना लाजमी है!
कुरुद में हुई इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रामनरेश सिंह सेंगर,प्रधान आरक्षक प्रदीप सिंह,आरक्षक योगेश चंद्राकर का योगदान रहा।



