ग्राम नारी में अवैध रेत खनन पर हुई बड़ी कार्यवाही - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

ग्राम नारी में अवैध रेत खनन पर हुई बड़ी कार्यवाही

 ग्राम नारी में अवैध रेत खनन पर हुई बड़ी कार्यवाही




अभिमन्यु नेताम/कुरूद

कुरुद क्षेत्र अंतर्गत लगातार अवैध रेत उत्खनन की शिकायतें प्राप्त हो रही थी...वहीं प्रदेश के मुखिया के द्वारा अवैध उत्खनन एवं भंडारण करने वालों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है...





नारी क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा कुछ दिनों पूर्व जिले के कलेक्टर जे.पी मौर्य को लिखित शिकायत की थी...जिसमे नारी के रेत खदान में तय से अधिक क्षेत्रफल मे रेत उत्खनन,तय गहराई से अधिक में उत्खनन, एन जी टी की गाइडलाइन के विरूद्ध चेन माउंटेन मशीन से उत्खनन एवं कई अन्य शिकायते की गई थीं...!



शिकायत के आधार पर शनिवार दोपहर में पटवारी द्वारा स्थल निरीक्षण किया जिसमें 15 एकड़ अधिक में रेत उत्खनन एवं 10:50 घनमीटर गहराई में उत्खनन पाया गया...जिसका पंचनामा प्रतिवेदन ग्रामीणों के उपस्थिती में बनाया गया एवं बीती रात्रि खनिज विभाग एवं कुरुद थाना कि सयुक्त टीम द्वारा अवैध रेत परिवहन करने वाले वाहनों को पकड़ कर कुरुद मंडी प्रांगण में रखा है...!


इस संबंध में थाना प्रभारी रामनरेश सेंगर ने बताया कि खनिज विभाग एवं कुरुद थाना स्टाफ की सयुक्त टीम द्वारा बीती रात्रि हाइवा वाहन क्रमांक-CG07BR6925,CG07BQ7206,CG07CA9792,CG04JA9792,नारी रेत खदान से अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे थे...जिसे मौके पर जप्ती की कार्यवाही किया...रेत के अवैध उत्खनन में प्रयुक्त चेन माउंटेन मशीन को खदान में जप्ती कर सील किया गया तथा हाइवा चालक चन्द्रशेखर पिता माखन पटेल द्वारा नारी के ग्रामीणों द्वारा मारपीट किये जाने की शिकायत मिलने पर 2 व्यक्तियों दिनेश साहू एवँ नरेश साहू ग्राम नारी के खिलाफ अपराध क्रमांक 2/21 धारा 294,323,506,34,341,अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना की जा रही है...!

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads