जादुई रेत गर्म करने पर बन जाएगी सोना , ज्वैलर्स ने 50 लाख के आभूषण देकर खरीदी , जानें पूरा मामला - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

जादुई रेत गर्म करने पर बन जाएगी सोना , ज्वैलर्स ने 50 लाख के आभूषण देकर खरीदी , जानें पूरा मामला

 जादुई रेत गर्म करने पर बन जाएगी सोना , ज्वैलर्स ने 50 लाख के आभूषण देकर खरीदी , जानें पूरा मामला




जादुई रेत को गर्म करने पर यह सोना बन जाएगी और यह बात महाराष्ट्र के शहर पुणे में रहने वाले एक ज्वैलर्स ने सच मान ली। फिर क्या था उसने 50 लाख से अधिक के आभूषण देकर चार किलोग्राम जादुई रेत खरीद लिया। एक साल तक बंगाल के उस जादुई रेत को इस भरोसे के साथ तिजोरी में रखा कि एक दिन इसे गर्म करूंगा और सोना बन जाएगी। लेकिन जब सोना नहीं बना, तब उसने एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज कराई। आइये हम आपको बताते हैं कि क्या है जादुई रेत को गर्म कर सोना बनाने का पूरा मामला...


पुणे के हदसपुर निवासी एक जौहरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जौहरी ने अपनी शिकायत में कहा कि एक साल पहले आरोपी शख्स उसकी दुकान पर आया था।
उसके बाद से उसका लगातार आना-जाना बना रहा, इस बीच दोनों की मित्रता हो गई। आरोपी शख्स ने ज्वेलर के परिवार में भी अपनी पैंठ बना ली और उन्हें डेयरी उत्पादों की आपूर्ति करना लगा। इस बीच, उसने भरोसा दिलाया कि बंगाल के विशेष रेत गर्म करने पर सोना बन जाता है।

चार किलोग्राम रेत के बदले 50 लाख के आभूषण दिए आरोपी ने जौहरी को चार किलोग्राम रेत से भरा बैग दिया और कहा कि वह बंगाल का विशेष रेत है, जिसे गर्म किया जाएगा, तो सोना बन जाएगा। जौहरी ने आरोपी को 30 लाख रुपये नकद और लगभग 20 लाख रुपये का सोना दिया।

जौहरी ने एक साल तक रेत को तिजोरी में हिफाजत से संभाल कर रखा। एक दिन जब उसने रेत को गर्म किया, तब जौहरी को अहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है।रेत के बदले में ज्वैलर से 50 लाख रुपये की ठगी की गई।इसके बाद उसने पुलिस में मामला दर्ज कराया। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और बेईमानी के आरोप में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads