*श्यामनगर में श्रीराम वनगमन पर्यटन रथ का किया स्वागत* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*श्यामनगर में श्रीराम वनगमन पर्यटन रथ का किया स्वागत*

 *श्यामनगर में श्रीराम वनगमन पर्यटन रथ का किया स्वागत*



 राजिम 

 छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत आज पर्यटन रथ के गरियाबंद जिला पहुँची जहां पर क्षेत्र के ग्राम श्यामनगर में पंचायत प्रतिनिधियों व आमजनों द्वारा इस रैली का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। पर्यटन रथ का जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू,सरपँच सरपँच श्रीमती दुर्गा साहू,सरपँच प्रतिनिधि छन्नू साहू,पूर्व सरपंच प्रकाश साहू सहित जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा करके राम धुन के बीच रामरथ की अगवानी की और आयोजन स्थल पर जय श्री राम के नारे एवं भजन गुंजते रहे।



 उपस्थित जनों ने श्रीराम के प्रतीकात्मक प्रतिमा पर आरती उतारी।उल्लेखनीय है कि राम वन गमन पर्यटन परिपथ के तहत् पर्यटन रथ यात्रा के प्रति ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और गांव-गांव में ग्रामीण उक्त रथयात्रा का भव्य स्वागत कर रहे हैं। इस अवसर पर चंद्रिका साहू,सखाराम साहू,प्रेम साहू,कोमल साहू,प्रमोद साहू,तोरण वर्मा,चेतन साहू,केशकुमार साहू,डॉ डी के डड़सेना,कृषलाल साहू,गुलाब साहू,किर्तन साहू,जयंतरु साहू,जितेंद्र साहू,सुरेंद्र साहू,पवन साहू,ईश्वर साहू,लाकेश साहू,बेदराम निषाद पुनारद सहित ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads