वीडियो--गोदाम में लगी आग..लाखो का नुकसान..घण्टो बाद पाया गया आग पर काबू
गोदाम में लगी आग..लाखो का नुकसान..घण्टो बाद पाया गया आग पर काबू
वीडियो देखे---
सन्देश गुप्ता/धमतरी
धमतरी अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बारना सिवनी में भीषण आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की बीती रात बारना सिवनी स्थित एक जूता चप्पल की दुकान में भीषण आग लग गई, भीषण आग लगने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था,जहां आग को काबू में पाने के लिए ग्रामीणों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी तब कही जा कर आग को घंटो के बाद काबू पाया गया .बताया जा रहा है कि जिस गोदाम में आग लगी थी वह अंडर गारमेंट्स एवं जूता चप्पल का गोदाम है जिसके संचालक संतराम साहू है जो सिवनी में जीवराखन लाल के घर पर बने कॉम्लेक्स में गोदाम डाला हुआ था जहाँ बीती रात लगभग 9 बजे के आसपास आग लगी थी,आगजनी में लगभग 3 लाख का नुकसान होने की बात संचालक बता रहे है.बताया जा रहा है, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है,मामले की शिकायत के बाद अर्जुनी पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं।
