क्षेत्रीय खबरें
बर्ड फ्लू को लेकर दहशत, दो कौवे मिले मृत
शुक्रवार, 22 जनवरी 2021
Edit
बर्ड फ्लू को लेकर दहशत, दो कौवे मिले मृत
गरियाबंद
जिले के मैनपुर के फारेस्ट कॉलोनी में शुक्रवार सुबह दो कौवा मृत पाए जान एक बाद हड़कंप मच गया। मृत कौवों के बॉडी सैम्पल जांच के लिए भेजे जायेंगे। प्रदेश कई जिलो बर्ड फ्लू ने दसतक दे दिया है। जिसके बाद सभी जिलों में एडवाइजरी जारी किया था। अब जिला के मैनपुर के फारेस्ट कॉलोनी में दो कौए मृत पाए जाने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है।
एसडीएम सूरज प्रकाश साहू ने कहा कि आसपास इलाके में सावधानी बरतने व मृत कौओं के सेम्पल लेने वेटनरी विभाग को निर्देश दिया गया है।आशंका के आधार पर सेम्पल एकत्र कर जांच के लिए ऊपर भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के आने तक इलाके में नजर रखने पंचायत को कहा गया है। मुनादी भी करवाया जाएगा ताकि ऐसे हालत कहीं ओर नजर आए तो उसकी जानकारी प्रसाशन को समय पर मिल सके।
Previous article
Next article
