युवती से छेड़खानी करना युवक को पड़ गया भारी,युवती ने सैंडल से कर दी पिटाई
युवती से छेड़खानी करना युवक को पड़ गया भारी,युवती ने सैंडल से कर दी पिटाई
जयलाल प्रजापति/नगरी
धमतरी में एक मनचले युवक को लड़की से छेड़खानी करना भारी पड़ गया.लड़की की शिकायत थी कि मनचले युवक ने सरेराह छेड़खानी की और कुछ दूरी तक रास्ता रोकना भी चाहा जिससे तंग आकर लड़की ने सबक सिखाने की ठानी और लड़के को सेंडल से जमकर पिटाई कर दी.
इधर देखते देखते सड़क पर भीड़ उमड़ी ओर लोगो ने मनचले युवक की जमकर धुनाई कर दी.मामला सिहावा थाना अन्तर्गत सोनामगर गाँव का है जहां पास के एक गाँव में 2 युवती नए वर्ष में पूजा करने अपने दोस्त के साथ मंदिर गयी थी.वापसी के दरमियान शराब के नशे में धुत्त सोनामगर के मनचले युवक विनोद साहू ने दोनों युवती को गालियाँ देने लगा और रास्ता रोकने का प्रयास भी किया ग़ुस्साये युवती ने सबक सिखाने की ठानी और मनचले युवक की शिकायत राह चलते लोगो से की बाद में सैंडल से बेदम पिटाई की. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने लड़के को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. पिटाई का ये वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है.
वही इस मामले में धमतरी एसपी बी पी राजभानु ने कहा कि युवती ने मनचले युवक को सबक सिखाकर जागरूकता का परिचय दिया है अगर युवती शिकायत करती है तो मनचले युवक पर कार्रवाई की जायेगी.
