गांवों में मोहल्ला क्लास - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

गांवों में मोहल्ला क्लास

गांवों में मोहल्ला क्लास



अभनपुर

पढ़ई तुंहर द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मंदलोर के प्रधान पाठक अशोक सेन एवं स्टाफ द्वारा देवांगन समाज भवन ग्राम मंदलोर में मोहल्ला क्लास संचालित किया जा रहा है। इसी दौरान पोंड संकुल समन्वयक शिवराम साहू, ब्लॉक अभनपुर मॉनिटर नागेन्द्र कंसारी, द ट्रांसफॉर्म इनिसिएटिव ट्रस्ट के रायपुर जिला समन्वयक राघवेंद्र साहू द्वारा दिनांक 04.01.2021 को मोहल्ला क्लास का निरीक्षण एवं अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सभी शिक्षक और विद्यार्थी मास्क लगाए हुए थे, बच्चों को सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए क्लास में बिठाया गया था, कक्षाओं में हैंड सेनेटाइजर की व्यवस्था थी, संस्था प्रमुख अशोक सेन द्वारा पंचायत, शाला प्रबंधन समिति एवं पालकों से मोहल्ला क्लास संचालन हेतु अनुमति लिया गया है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads