बिग बुक एवं अभ्यास पुस्तिका निर्माण हेतु प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

बिग बुक एवं अभ्यास पुस्तिका निर्माण हेतु प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन

बिग बुक एवं अभ्यास पुस्तिका निर्माण हेतु प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन 



आरंग

नवाचारी गतिविधि पीएलसी समूह आरंग द्वारा विकास खंड स्तरीय बिग बुक एवं अभ्यास पुस्तिका निर्माण हेतु प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देशानुसार विकास खंड शिक्षा अधिकारी डी. एस. चौहान एवं विकास खंड श्रोत समन्वयक एम. एन. वर्मा के मार्गदर्शन में जोन केंद्र मंदिर हसौद में मंदिरहसौद ,लखोली, नवागांव, एवं  पलौद, संकुल के शिक्षक साथियों के साथ आज दिनांक 5 जनवरी को जोन प्रभारी श्री नेत्र चंद्र जोशी संकुल समन्वयक मंदिर हसौद,  श्री सुरेंद्र चंद्रसेन संकुल समन्वयक लखोली,श्री प्रहलाद शर्मा संकुल समन्वयक  नवागांव  एवं  श्री  लक्षमेंद्र बौद्ध संकुल समन्वयक पलौद के गरिमा में उपस्थिति आयोजित किया गया।

 इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बच्चों के शिक्षण को सुगम बनाने हेतु ऐसे अधिगम सामग्री का निर्माण करना है जो बच्चों के सीखने के प्रतिफल को पूर्ण करने में उपयोगी  एवं रुचिकर हो।

 इस कार्यशाला में शामिल शिक्षक साथियों द्वारा प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्तर के विषयों के अंतर्गत विभिन्न अवधारणाओं पर आधारित नवाचारों को प्रस्तुत किया गया, साथ ही साथ बच्चों में भाषायी दक्षता के विकास हेतु कहानी एवं चित्रों से युक्त बिग बुक का भी निर्माण किया गया।

 इस कार्यशाला का नेतृत्व विकासखंड स्तरीय पीएलसी समूह आरंग के शिक्षक साथी श्री सोमनाथ साहू,  दीनदयाल साहू, गिरजा शंकर अग्रवाल, डोमन डहरिया ,उमेंद्र चंद्राकर , राजमोहन श्रीवास्तव ,होरी लाल पटेल ,नीता साहू द्वारा किया गया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads