*क्षेत्रीय विधायक ने वीर शहीद उपनिरीक्षक युगलकिशोर वर्मा की जन्मभूमि कनकी में किया ध्वजारोहण* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*क्षेत्रीय विधायक ने वीर शहीद उपनिरीक्षक युगलकिशोर वर्मा की जन्मभूमि कनकी में किया ध्वजारोहण*

 मां भारती के वीर योद्धा सपूतों की पवित्र भूमि है धरसीवां खरोरा क्षेत्र



*क्षेत्रीय विधायक ने वीर शहीद उपनिरीक्षक युगलकिशोर वर्मा की जन्मभूमि कनकी में किया ध्वजारोहण*



   सुरेन्द्र जैन/धरसीवां

 धरसीवां खरोरा विधानसभा क्षेत्र कोई मामूली क्षेत्र नही यहां की माटी के कण कण से मां भारती के वीर योद्धा सपूतों की सुगंध आती है इस पावन पवित्र धरा में ऐंसे महान वीर योद्धाओं ने जन्म लिया है जिन्होंने न सिर्फ स्वाधीनता की जंग लड़ी बल्कि आजादी के बाद भी मातृभूमि की रक्षा में अपना वलिदान दिया है।



    यह बात क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा ने कही वह गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहीद वीर योद्धा उपनिरीक्षक युगलकिशोर वर्मा की जन्मभूमि कनकी में ध्वजारोहण करने पहुची थी।



     विधायक श्रीमती शर्मा ने कहा कि हमे गर्व है कि हमारे धरसीवां खरोरा क्षेत्र ने आजादी के पहले भी सैंकड़ो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के रूप में मां भारती को वीर योद्धा सपूत दिए और आजादी के बाद भी मातृभूमि के रक्षा करने वाले वीर योद्धा क्षेत्र में जन्म ले रहे हैं ऐंसे ही वीर योद्धा थे शहीद उपनिरीक्षक युगलकिशोर वर्मा जिनका जन्म कनकी जैंसे छोटे से गांव में हुआ फ्लारी में प्राथमिक माना नवोदय में माध्यमिक ओर कालेज की पढ़ाई उन्होंने राजधानी रायपुर के शासकीय साइंस कॉलेज से की अपने जीवन मे उन्होंने 53 बार रक्तदान कर लोगो को जीवनदान भी दिया उपनिरीक्षक के रूप में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मातृभूमि की रक्षा करने नक्सलियों से जंग लड़ी ओर मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए ऐंसे मां भारती के सपूत वीर योद्धा शहीद युगलकिशोर जी की वीर आत्मा को मैं नमन करती हूँ और ऐंसे वीर सपूतों को जन्म देने वाले माता पिता को प्रणाम करती हूँ ।



   इसके पूर्व विधायक श्रीमती शर्मा ने कनकी गांव में ध्वजारोहण कर राष्ट्र ध्वज को सलामी दी एवं वीर योद्धा शहीद  युगलकिशोर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए विधायक श्रीमती शर्मा ने ग्राम सेरीखेड़ी में भी ध्वजारोहण किया और वहां आयोजित समारोह में शामिल हुई इस दौरान कनकी एवं सेरीखेड़ी में प्रतिभावान बच्चो को विधाययक ने सम्मानित भी किया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads