पुलिस द्वारा सम्मान दिया जिसे पुलिस संगिनि सम्मान का नाम दिया
पुलिस द्वारा सम्मान दिया जिसे पुलिस संगिनि सम्मान का नाम दिया
गरियाबंद
गणतंत्र दिवस के अवसर पर गरियाबंद जिले के सभी थानों में पुलिस विभाग की सहयोगी महिलाओं को थाना परिसर में सम्मानित करने पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने निर्देशित किया है। थानाक्षेत्र के पुलिस सहयोगी महिलाओं को सम्मान करने की योजना को पुलिस संगिनि सम्मान का नाम दिया गया है।
इसी क्रम मे थाना सिटी कोतवाली गरियाबंद क्षेत्र में विभिन्न कार्यों व अपराध नियंत्रण में सहयोग करने वाली श्रीमती शारदा बाई ध्रुव श्रीमती पुष्पलता साहू श्रीमती गीता ध्रुव नंदनी त्रिपाठी श्रीमती लक्ष्मी बाई ध्रुव इन सभी महिलाओं का उत्साहवर्धन, कर पुलिस अधीक्षक गरियाबंद द्वारा श्रीफल व साल भेंट कर सम्मानित किये।
जिले के पुलिस कप्तान भोजराम पटेल ने बताया कि यह परंपरा आगे जारी रहेगी तथा पुलिस का आम नागरिकों से मधुर संबंध व अपराध नियंत्रण हेतु आगे भी नवीन प्रयास/ अभियान जारी रहेगी।
इस सुनहरे पल में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, उप पुलिस अधीक्षक”
टी आर कंवर आर आइ उमेश राय व थाना प्रभारी गरियाबंद थाना प्रभारी वेदवती दरियों एवं अन्य पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।

