*नगरपंचायत राजिम के सामान्य सभा के बैठक में विधायक प्रतिनिधि ने विभिन्न मुद्दों पर जोर देकर पूर्ण करने के दिऐ निर्देश - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*नगरपंचायत राजिम के सामान्य सभा के बैठक में विधायक प्रतिनिधि ने विभिन्न मुद्दों पर जोर देकर पूर्ण करने के दिऐ निर्देश

*नगरपंचायत राजिम के सामान्य सभा के बैठक में विधायक प्रतिनिधि ने विभिन्न मुद्दों पर  जोर देकर पूर्ण करने के दिऐ निर्देश* 



राजिम

प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अमितेश शुक्ल के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि मनीष दूबे नगर पंचायत के सामान्य सभा की बैठक में शामिल हुऐ जिसमें उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्रान्तर्गत हो रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की एवं लंबित कार्यों को तुरंत करने हेतु दिशा निर्देश दिऐ।

विधायक प्रतिनिधि मनीष दूबे ने बैठक में मुख्य नगरपालिका अधिकारी को नगर के हृदयस्थल वार्ड नं 13 में हो रहे अवैध निर्माण पर त्वरित  कार्यवाही करने के निर्देश देते हुऐ कहा कि प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री माननीय अमितेश शुक्ल राजिम नगर की जनता को अपना परिवार मानते हैं एवं इनके साथ किसी भी प्रकार की अनियमिता बर्दाश्त नही की जाऐगी । विधायक प्रतिनिधि ने विभिन्न मुद्दों पर क्रमशः चर्चा किऐ एवं उनके निराकरण के निर्देश दिऐ जिसमें  उन्होंने  वृद्धा पेंन्शन,विधवा पेन्शन, निराश्रित पेन्शन, राष्ट्रीय परिवार सहायता के संबंध में पौनी-पसारी, बाजार निर्माण कार्य ,सफाई कार्य ,आदि को त्वरित करने को कहा साथ ही उन्होंने राजिम नगर में स्थित सभी चौकों का सौंदर्यीकरण अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री स्व पंंडित श्यामाचरण शुक्ल चौक का सौन्दर्यीकरण करने को कहा। 

बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सोनकर उपाध्यक्ष रेखा साहू एल्डरमेन गिरिश राजानी, रामनंद साहू,गणेश गुप्ता एवं नगरपंचायत के समस्त पार्षदगण व कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads