आमदी में कर्ज से किसान ने किया आत्महत्या
आमदी में कर्ज से किसान ने किया आत्महत्या
अभनपुर
पूर्व कृषि मंत्री माननीय चंद्रशेखर साहू के नेतृत्व में अभनपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत आमदी में जांच टीम पहुंचे ।जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष -गौरीशंकर शंकर श्रीवास ( किसान मोर्चा) ,पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष शुक्ला , मंडल अध्यक्ष -पारस मणि साहू ,महामंत्री -नेहरू लाल साहू , जगदीश साहू, कृष्णकांत नामदेव, पूर्व सरपंच- लखन निषाद, रवि वर्मा, टीम में उपस्थित रहे। पूछे जाने पर उनके पिताजी और दो छोटे भाई ने बताया कि मृतक किसान राम नारायण निषाद 1,50,000 के लगभग समूह एवं अन्य संस्थानों से कर्ज लिया है ।छेरछेरा के समय नजदीक होने के कारण प्रत्येक समूह के द्वारा पैसा वसूली किया जाता है। जिससे उनके ऊपर पैसा जमा करने में असुविधा एवं मानसिक परेशानी के चलते आत्महत्या किया है।श्री चंद्रशेखर साहू जी एवं गौरी शंकर श्रीवास जी ने परिवार को सहयोग राशि भी प्रदान किया। श्री साहू ने कहा अभनपुर विधानसभा सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में किसानों के द्वारा लगातार आत्महत्या किया जाना सरकार के उदासीन एवं किसान विरोधी चरित्र को उजागर करता है। इस प्रकार की घटनाओं को अन्य तथ्य बता कर लगातार सरकार के द्वारा दबाने का प्रयास किया जा रहा है ।वहीं भारतीय जनता पार्टी किसानों के साथ खड़ा होकर उनके ऊपर हो रहे अन्याय एवं शोषण के विरुद्ध लड़ाई लड़ते आ रहे हैं । श्री श्रीवास ने मृतक किसान परिवार को राज्य सरकार के द्वारा 25,00000 रुपए प्रदान करने की मांग रखे।। इस दुख की घड़ी में उनको संभल रखने को कहा। बड़ी संख्या में आसपास के लोग उपस्थित रहे जिसमें लक्ष्मण सिन्हा, रुपेश सिन्हा, गया राम निषाद ,छन्नू निषाद, लीला सोनकर।
