खाद्य विभाग एवं नगर निगम की टीम द्वारा मुनाफाखोरी रोकने बाजारों कि की गई सघन जांच - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

खाद्य विभाग एवं नगर निगम की टीम द्वारा मुनाफाखोरी रोकने बाजारों कि की गई सघन जांच

 कलेक्टर के निर्देश पर हुई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही




खाद्य विभाग एवं नगर निगम की टीम द्वारा मुनाफाखोरी रोकने बाजारों कि की गई सघन जांच


 रायपुर 

 रायपुर जिले में 10 दिन के कड़े  लॉक डाउन के निर्णय के कारण होने वाले संभावित  मुनाफाखोरी को रोकने के उद्देश्य से बनाये गए टीमो के द्वारा रायपुर के अधिकांश  बाजारों में  खाद्य विभाग,नगर निगम, नापतौल सहित खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने आज सुबह 6 बजे से लगातार  सघन जांच किया, जिसके कारण आवश्यक वस्तुओं  कीमत न केवल नियंत्रित रही बल्कि  जरूरतमंदों को  मिलते भी रही।  शाम को भी बाजारों में जरूरत की वस्तुएं उपभोक्ताओं को नियंत्रित कीमत पर मिलती रही।




 कलेक्टर द्वारा निर्मित टीम ने  डूमरतराई थोक सब्जी बाजार,किराना बाजार, शास्त्रीबाजार, गोलबाजार, सन्तोषीनगर, आमापारा,मोहबाबाजार ,भनपुरी में सुबह 6 बजे से जांच कार्य किया। डूमरतराई में सागर ट्रेडिंग कंपनी के द्वारा 600 से 700 रुपये मूल्य पर विक्रय किये जाने आलू को 950 रुपये पैकेट में विक्रय किये जाने  के कारण 20 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। शास्त्री बाजार ,गोल बाजार,और संतोषी नगर के थोक आलू विक्रेताओं से 10 हजार रुपये का जुर्माना किये जाने की खबर से बाजार में हड़कंप मच गई, जिसके कारण बाजार में आलू  प्याज 20 रुपये किलो की रेट से उपलब्ध होते रहा।  दाल, अनाज सहित शक्कर,  तेल, दाल की  कीमतें नियंत्रित रही। सभी दुकानों में आवश्यक वस्तु के अधिक मूल्य पर विक्रय किये जाने की शिकायत जांच दल को मौके पर खरीदी करने वालो के द्वारा नही मिली। जांच दल द्वारा सभी विक्रेताओं को बिल देने और क्रेताओं को बिल लेने की अनिवार्यता की समझाइश देते रहे।  कल बाजार में टमाटर के भाव मे 40 रुपये किलो में विक्रय की शिकायत मिली थी ,आज जांच दलों ने सभी बाजारों में टमाटर की कीमत को 15 से 20 रुपये पर नियंत्रित रखवाया। आज बाजार में थोक में टमाटर 10 से 12 रुपये किलो की दर पर उपलब्ध था।आज नगरनिगम के दल के द्वारा शहर के विभिन्न बाजारों में अधिक मूल्य  पर वस्तु के विक्रय पर कार्यवाही करते हुए 35 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है।



Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads