गरियाबंद जिला खाद्य अधिकारी को महिला के साथ अश्लील हरकतें , मोबाईल पर मैसेज व गंदी गंदी बातें करना पड़ा महंगा हुआ एफआईआर - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

गरियाबंद जिला खाद्य अधिकारी को महिला के साथ अश्लील हरकतें , मोबाईल पर मैसेज व गंदी गंदी बातें करना पड़ा महंगा हुआ एफआईआर

 गरियाबंद जिला खाद्य अधिकारी को  महिला के साथ अश्लील हरकतें , मोबाईल पर  मैसेज व गंदी गंदी बातें करना पड़ा महंगा हुआ  एफआईआर




गरियाबंद

मिली सूत्रों के अनुसार गरियाबंद जिले के खाद्य विभाग के अफसर पर महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत सिटी कोतवाली थाना में दर्ज करायी है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354,509 ख के तहत मामला दर्ज कर लिया है।हालांकि पुलिस फिलहाल इस मामले में कुछ बोलने से बचती नजर आ रही है। पुलिस एफआईआर दर्ज होने की बात तो कबूल कर रही है मगर मामले से जुड़ी कोई जानकारी देने को तैयार नही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल पुलिस महिला का कथन लेने की तैयारी कर रही है। उसके बाद ही पुलिस मीडिया के सामने इस मामले को रखना चाहती है।गौरतलब हो कि सिटी कोतवाली पुलिस ने महिला की शिकायत पर निरीक्षण पश्चात आरोप सही पाया है जिसके बाद खाद्य विभाग के इस रंगीन मिजाज अधिकारी हुलास डड़सेना के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर लिया हैं इस तरह मामले में एफआईआर होने के बाद प्रशासन में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर जारी है। मिली जानकारी के अनुसार राजिम थाना क्षेत्र की निवासी पीड़ित महिला ने जिला अधिकारी के विरुद्ध लिखित शिकायत की है,महिला ने शिकायत में बताया कि वह पिछले कुछ माह से खाद्य विभाग में बतौर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के रूप में काम कर रही है,इस दौरान उक्त अधिकारी उनके साथ कार्यालयीन समय में अपने कैबिन में बुलाकर अश्लील हरकतें करता रहा है ,उनके मोबाईल फोन पर भी अश्लील मैसेज करता है जिससे वह काफी परेशान है। महिला की शिकायत की वास्तविक जॉंच की गई जिसमें महिला की शिकायत सही पायी गई। जिसके बाद जिला अधिकारी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। महिला ने शिकायत में बताया है कि उक्त अधिकारी कार्यालयीन कामकाज के दौरान उनके साथ अश्लील हरकतें किया करता था,इसके अलावा उनके मोबाईल पर अश्लील मैसेज व गंदी गंदी बातें कर उन्हें परेशान कर रहा था।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads