जन्मदिवस पर राशन सामग्री का वितरण
जन्मदिवस पर राशन सामग्री का वितरण
अभनपुर
जन्मदिन पर कोरोना से पीड़ित परिवारों को राशन सामग्री दिया। प्रशासनिक नियमों का पालन करते हुए मानव कल्याण अधिकार एवं भ्रष्टाचार निर्मूलन संगठन के प्रदेश प्रवक्ता एवं भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री-नेहरू लाल साहू ने अपने जन्मदिवस पर कोरोना वायरस से संक्रमित परिवारों को दैनिक जीवन की राशन सामग्री प्रदान कर उनका सहयोग किया। साथ ही फोन के माध्यम से परिवार एवं संक्रमित व्यक्ति का हाल-चाल पूछ कर उनका हिम्मत बढ़ाया। समय-समय पर चेकअप एवं होम आइसोलेशन के नियमों का पालन करते हुए निरंतर अपने डॉक्टर से बात करते रहने व समय-समय पर रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए प्रेरित किया। किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर हेल्पलाइन एवं अपने डॉक्टर को तुरंत बताने को कहा। ग्राम पंचायत उल्ब सहित क्षेत्र के कोरोना संक्रमित परिवारों से निरंतर फोन के माध्यम से संपर्क कर उनका हौसला एवं उन्हें कोरोनावायरस के विरुद्ध सजग एवं जागरूक होकर लड़ने की लिए प्रेषित कर रहे हैं।
