*बटंची चाकू से हमला करने वाला नाबालिक गिरफ्तार,ग्रामीणों ने लिया राहत की सांस* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*बटंची चाकू से हमला करने वाला नाबालिक गिरफ्तार,ग्रामीणों ने लिया राहत की सांस*

 *बटंची चाकू से हमला करने वाला नाबालिक  गिरफ्तार,ग्रामीणों ने लिया राहत की सांस*




राजेंद्र साहू/मगरलोड

मामूली विवाद पर बटंची चाकू से प्राणघातक हमले करने वाले नाबालिक बालक को मगरलोड़ पुलिस ने किया ग्रिरफ्तार।



पूरा मामला थाना मगरलोड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवागाँव में 2अप्रेल को दो पक्षों के बीच मे मोटर साइकल को गिराने और मोटर साइकिल की कुछ भाग टूट जाने की बातों को लेकर हुए वाद-विवाद, लड़ाई झगड़ा यहां तक पहुँच गया कि  नाबालिग लड़के के द्वारा आवेश में आकर अपने पास में रखे बटंची चाकू से पीड़ित रामकृष्ण साहू,पिता दयाराम साहू नवागाँव निवासी पर प्राणघातक हमला कर,जान से मारने की कोशिश किया था।जिसके बाद रामकृष्ण को पेट मे गंभीर चोट आया था। जिसे परिवार वालो ने उपचार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड़ में भर्ती कराया गया था।इस मामले में मगरलोड़ थाना में तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ़ धारा 294, 324, 307, 506 भादवी एवं 25, 27एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।जिसके बाद बटंची चाकू से हमला करने वाले बालक का पतासाजी कर हिरासत में लेकर उससे घटना से सम्बंधित बटंची चाकू बरामद कर नाबालिक लड़के के विरुद्ध अपराध के पर्याप्त सबूत पाए जाने के बाद। ग्रिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया।ज्ञात हो कि इसके पहले भी यह बालक कई बार मारपीट की घटना को अंजाम दे चुका है और हमेशा अपने पास बटंची चाकू रखकर चलता था।आरोपी बालक के प्रति गांव में बहुत अधिक आक्रोश व्याप्त था।जिसे हिरासत में लेने के बाद पीड़ित परिवार एवं ग्रामीणों ने राहत की साँस ली है।यह जानकारी मगरलोड़ थाना प्रभारी प्रणाली वैद्य ने दिया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads