अभनपुर ब्लाक अंतर्गत अभनपुर में 196 और गोबरा नवापारा नगर में 146 लगाया कोरोना वैक्सिन
अभनपुर ब्लाक अंतर्गत अभनपुर में 196 और गोबरा नवापारा नगर में 146 लगाया कोरोना वैक्सिन
अभनपुर
रायपुर जिले के अभनपुर ब्लॉक अन्तर्गत अभनपुर और गोबरा नवापारा नगर में 18-44 आयु वर्ग के अन्त्योदय, बी.पी.एल और फ्रंट लेवल वर्कर श्रेणी के अभनपुर में 196 और गोबरा नवापारा नगर में 146 लोगो ने कोरोना वैक्सिन का पहला डोज लगवाया।
अभनपुर के कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अंत्योदय राशन कार्ड के माध्यम से 22 , बीपीएल राशनकार्ड के माध्यम से 84 औऱ फ्रंट लेवल वर्कर 90 लोगों ने टीका लगवाया ।
गोबरा नवापारा नगर के हरिहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अंत्योदय राशन कार्ड के माध्यम से 19 , बीपीएल राशनकार्ड के माध्यम से 93 औऱ फ्रंट लेवल वर्कर 34 लोगों ने टीका लगवाया ।
उल्लेखनीय है कि सभी. श्रेणी के लिए हितग्राहियों को निर्धारित आई.डी./दस्तावेज पहचान पत्र आई.डी. जैसे आधार कार्ड, पेन कार्ड या अन्य मान्य दस्तावेज में से कोई एक दिखाना होगा।
टीकाकरण हेतु आने वाले सभी व्यक्तियो की अपील की गई है कि मास्क धारण करें तथा फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियम का कड़ाई से पालन करें।
