*श्यामनगर की जागरूकता बनी मिसाल,टीका लगवाने लोगों में दिखा भारी उत्साह*
*श्यामनगर की जागरूकता बनी मिसाल,टीका लगवाने लोगों में दिखा भारी उत्साह*
राजिम
अपने विभिन्न सामाजिक गतिविधियों, स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण आदि के लिए जागरूकता का प्रसार करने वाले ग्राम पंचायत श्यामनगर ने कोविड टीकाकरण में भी जनजागरूकता की मिसाल कायम की है जो संक्रमण के संकट काल में लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनकर हौसला देती है। 45 वर्ष से अधिक उम्र के टीकाकरण में शत प्रतिशत टीके लगवाकर यहाँ के ग्रामीणों ने जिस प्रकार जागरूकता पेश की थी उसी प्रकार 18 से अधिक आयुसीमा वाले नागरिकों के टीकाकरण में भी पहले दिन मिले निर्धारित 200 डोज़ पूरी तरह टीकाकृत हुए। आज मिले 200 डोज़ में 150 बीपीएल हितग्राहियों को और 50 अंत्योदय हितग्राहियों को टीका लगाया गया। जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू एवं समर्पण ग्रुप के आग्रह पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जीडी वाहिले और बीएमओ डॉ पारितोष कुदेशिया के विशेष सहयोग से टीकाकरण कार्य संपन्न हुआ। विदित हो कि पूर्व से ही यह ग्राम श्यामनगर प्रत्येक कार्यों में जनजागरूकता की मिसाल पेश करता आया है। ग्राम के समाजसेवी संगठन समर्पण ग्रुप के सौजन्य से स्कूल का सौंदर्यीकरण, पानी टँकी निर्माण, शौचालय निर्माण, तालाब सौंदर्यीकरण, पथ वृक्षारोपण जैसे लाखों रुपए के सामाजिक कार्यों को मूर्त रूप प्रदान किया है।आज यह ग्राम श्यामनगर जिले का पहला ग्राम बना जहां उपस्वास्थ्य केंद्र स्तर पर 18 वर्ष से अधिक आयुसीमा के हितग्राहियों को कोविड का टीका लगाया गया
इसके पूर्व सिर्फ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्तर पर ही टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान टीकाकरण कार्य को सुचारू रूप से संपादित करने एवं मार्गदर्शन हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जीडी वाहिले,बीएमओ डॉ पारितोष कुदेशिया, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू,सरपँच दुर्गा छन्नू साहू एवं समर्पण ग्रुप श्यामनगर के अध्यक्ष प्रेम साहू,सदस्य गण छन्नू साहू,रिखी साहू,कोमल साहू,डायमंड साहू,प्रमोद साहू,रोमेश साहू,सागर साहू,सूरज मानिकपुरी,टिकेश,पंच गण राजू शर्मा,केशकुमार साहू,पवन साहू,मदन साहू,दसमत ध्रुव,तथा स्वस्थ विभाग से पर्यवेक्षक रमेश साहू,महिला स्वस्थ कार्यकर्ता प्रभा साहू,गयात्री पांडेय,सोमप्रकाश साहू,लक्ष्मी साहू,तिलक ध्रुव उपस्थित रहे।

