*व्याख्याता अर्चना वर्मा के निधन पर किया शोक संवेदना व्यक्त
* *व्याख्याता अर्चना वर्मा के निधन पर किया शोक संवेदना व्यक्त
गरियाबंद
नगर के बालक हायर सेकेंडरी स्कूल में व्याख्याता शिक्षिका के पद पर पदस्थ अर्चना वर्मा का आकस्मिक निधन हो गया। जिससे कि शिक्षा और पत्रकार जगत सहित नगर में शोक की लहर है।
व्याख्याता अर्चना वर्मा नगर के वरिष्ठ पत्रकार मनोज वर्मा की धर्मपत्नी थी, उनके निधन पर पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, भाजपा जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, आशीष शर्मा, अजय रोहरा, अब्दुल गफ्फार मेमन एवं जिले के पत्रकार भीखू भाई मयानी, भरत वखारिया, जीवन एस साहू, फारुख मेमन, श्याम किशोर शर्मा, राधेश्याम सोनवानी, ज्ञानेश तिवारी, राकेश साहू, गोरेलाल सिन्हा, बलराम नायक, सागर मयानी, लोकेश सिन्हा, हिमांशु संगाणी, पुरुषोत्तम पात्र, हसन खान, रितेश यादव, किरीट ठक्कर, यशवंत यादव, नंदकिशोर फुलझेले, फरहाज मेमन, विजय साहू, थानेश्वर साहू, महेंद्र सहिस, सुनील यादव, रमेश देवदास, शिव भिलेपारिया, प्रदीप बरई, किशन नागेश, अमित वखारिया, हीरेंद्र साहू सहित आंचलिक पत्रकार संघ के सदस्यों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित की है।
