*दूसरे दिन भी टीकाकरण में दिखा उत्साह, सरपँच ने प्रशासन का किया आभार* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*दूसरे दिन भी टीकाकरण में दिखा उत्साह, सरपँच ने प्रशासन का किया आभार*

 *दूसरे दिन भी टीकाकरण में दिखा उत्साह, सरपँच ने प्रशासन का किया आभार*



 राजिम

 समीपस्थ ग्राम पंचायत श्यामनगर में 18 से अधिक उम्र के हितग्राहियों को कोविड टीकाकरण दूसरे दिन भी जारी रहा जिसमें लोगों ने भारी उत्साह के साथ टीका लगवाया। आज प्राप्त हुए टीकों में बीपीएल हितग्राहियों को 60 एवं अंत्योदय के 10 हितग्राहियों को टीकाकरण किया गया। टीकाकरण कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए ग्राम के सरपँच श्रीमतीदुर्गा छन्नू साहू ने एसडीएम जीडी वाहिले,बीएमओ डॉ. पारितोष कुदेशिया,समस्त स्वास्थ्य विभाग के समस्त कर्मचारियों, प्रशासन की टीम एवं क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि इस संक्रमण से बचने के लिए प्रभावी उपायों को आमजन तक पहुंचाने में प्रशासन ने जिस प्रकार सक्रियता प्रदर्शित की वह निस्संदेह धन्यवाद के पात्र हैं। जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने ग्राम के जागरूक लोगों से अन्य हितग्राहियों को प्रेरित करने की अपील की और लोगों से अधिकाधिक संख्या में टीका लगवाने आग्रह करते हुए कहा कि कोविड से बचने के लिए टीका ही हमारी सुरक्षा कवच के रूप में काम कर रही है, किसी भी प्रकार के अफवाहों में न आएं यह टीका पूर्णतः सुरक्षित है जो संक्रमण से हमारी रक्षा में कारगर साबित होगी। समर्पण ग्रुप के अध्यक्ष प्रेमलाल साहू ने भी स्वास्थ्य कर्मियों के सेवाभावना की सराहना करते हुए कहा कि विगत डेढ़ वर्षों से स्वास्थ्य कर्मियों ने अडिग रहकर जनसामान्य के जीवन की रक्षा की है वह सराहनीय है।






 आज जिस प्रकार टीकाकरण कार्यक्रम में उनकी भागीदारी है उसमें हम सबको आवश्यक रुप से सहयोग करनी चाहिए। इस दौरान इस अभियान में सरपंच प्रतिनिधि छन्नू साहू,समर्पण ग्रुप के सदस्यगण नेहरू साहू,कोमल साहू,डायमंड साहू,टिकेश्वर,राकेश साहू,जितेंद्र साहू,रिखी साहू,केशकुमार साहू,गौतम पटैल,दुष्यंत वर्मा, बृजलाल साहू,शोभाराम साहू,राजू शर्मा, सागर साहू,राकेश साहू,ने सहयोग किया। इस टिकाकरण में पटवारी उषाकिरण साहू,पंचायत सचिव सुरेंद्र साहू,स्वास्थ्य विभाग से सुपरवाइजर रमेश साहू,सोमप्रकाश वर्मा,महिला स्वास्थ कार्यकर्ता प्रभा साहू,गायत्री पांडेय,मितानिन सुशीला वर्मा, कुमारी वर्मा,कोटवार अर्जुन दास,उपथित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads