अन्तराष्ट्रीय नर्स डे पर नर्सों को किया सम्मानित
अन्तराष्ट्रीय नर्स डे पर नर्सों को किया सम्मानित
अभनपुर -
कोरोना महामारी में अपने जान की परवाह किए बिना अपने घर परिवार से दूर रहकर निरंतर सेवाएं देना कोइ आसान कार्य नही है कई घंटो तक बिना खाये पिये पीपीई किट पहनकर काम करना आसान नही ,सुबह से लेकर देर रात तक बिना रुके हॉस्पिटल में ,गांव में ,शिविर में हर समय तैयार रहना कोई आसान कार्य नही है । पिछले लगातार दूसरे साल भी कोरोना का कहर जारी है जिसे हराने में और लोगो का जान बचाने में अपना जीवन तक न्यौछावर कर देते है अतः इनका सम्मान हम सभी को करना ही चाहिए , शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय अभनपुर जिला रायपुर में 18 प्लस वालो के लिए विशेष वैक्सीनशन सेंटर बनाया गया है जिसमे अपनी सेवाएं दे रहे नर्सों एवं नर्सिंग स्टाफ का सम्मान भारत स्काउट एवं गाइड के ब्लॉक् सचिव दीपक ध्रुवंशी एवं स्काउटर शिक्षक हेमन्त कुमार साहू ने टीकाकरण के पश्चात नर्सों को अन्तराष्ट्रीय नर्स डे पर सम्मानित किया और उन्हें उनके अमूल्य सेवाओं के लिए सेल्यूट किया सम्मानित होने वाले नर्सो में जानकी साहू, शुभम् जैन, सीएम बघेल, एस मंडावी, पुष्पा कोसले, सुनीता सिन्हा, प्रतिभा शांडिल्य एवं फाल्गुनी रॉय के साथ सभी नर्सिंग स्टाफ को समानित किए ।
