रतिराम साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वास्तव में दीन दुखियों के लिए हैं--मसीहा - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

रतिराम साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वास्तव में दीन दुखियों के लिए हैं--मसीहा

रतिराम साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वास्तव में दीन दुखियों के लिए हैं--मसीहा






गोबरा नवापारा नगर

 कोरोना संक्रमण से जूझ रही सरकार जिसके बावजूद भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देवदूत की तरह बेसहारा बच्चों के लिए जो संवेदनशीलता दिखाया है वह निश्चित ही असहाय बच्चों के लिए सहारा होगा जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर( ग्रामीण) के पूर्व उपाध्यक्ष रतिराम साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वास्तव में दीन दुखियों के लिए मसीहा के रूप में काम कर रहे हैं ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता की मृत्यु कोरोना संक्रमण से हो गई है उन बेसहारा असहाय बच्चों की पढ़ाई की पूरी व्यवस्था छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना के माध्यम से सरकार द्वारा की जावेगी साथ ही पहली से आठवीं तक के बच्चों को 500₹ एवं नवमी से बारहवी तक के बच्चों को 1000₹ प्रतिमाह राज्य सरकार द्वारा छात्रवृत्ति दिए जाने के निर्णय को रतिराम साहू ने सराहनीय कदम बताया इस निर्णय से ऐसे असहाय बच्चे अब शिक्षा से वंचित नहीं रहेंगे|

 रतिराम साहू ने आगे कहा कि कोरोना संक्रमण प्रभावितों को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराकर जन सुरक्षा को विशेष ध्यान में रख कर सेवा जतन को पहली प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवा रायपुर में निर्माणाधीन विधानसभा भवन, राजभवन, मुख्यमंत्री मंत्री विधायकों एवं अधिकारियों के लिए बनने वाले आवासीय भवनों के निर्माण कार्य पर रोक लगाकर एक बड़ा कदम उठाया है| नवा रायपुर में मंत्रियों के बंगले विधानसभा भवन क्यों बना रहे हैं ऐसे प्रश्न दागने वाले भाजपा नेतागण क्या अब साहस दिखा पाएंगे क्या प्रधानमंत्री को कह पाएंगे कि बीस हजार करोड़ का सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट, प्रधानमंत्री निवास संसद भवन निर्माण को तत्काल रोक लगावे जबकि उच्चतम न्यायालय एवं केंद्र के संस्थानों वैज्ञानिकों ने केंद्र सरकार के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा है कि केंद्र सरकार के गलत फैसले तथा वैज्ञानिकों के सुझावों को अनदेखा करने के कारण ही देश में कोरोना संक्रमण की यह भयावह स्थिति निर्मित हुई है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads