*नर सेवा ही नारायण सेवा है, किसी की काम आई जिंदगी तो जीवन जीना सफल हो गया........अल्पसंख्यक मोर्चा* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*नर सेवा ही नारायण सेवा है, किसी की काम आई जिंदगी तो जीवन जीना सफल हो गया........अल्पसंख्यक मोर्चा*

 *भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्यो की सराहनीय पहल गरीबो में बाँटे सूखा राशन सामग्री*



*लाक डॉउन अवधि में नगर के जरूरतमंद, असहाय, गरीब  व जरूरतमंद परिवार को बाँटे सूखा राशन*


*नर सेवा ही नारायण सेवा है, किसी की काम आई जिंदगी तो जीवन जीना सफल हो गया........अल्पसंख्यक मोर्चा*


*नगर के अनेको वार्डों मे जाकर बाँटे सूखा राशन के पैकेट, लोगो ने दिये  आशीर्वाद*


गोबरा नवापारा नगर

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्यों द्वारा लॉक डॉउन अवधि को लगातार बढ़ते देख नगर के अनेको जरूरतमंद, असहाय व गरीब परिवार को सूखा  राशन वितरण किया गया. भाजपा अल्पसंख्यक  मोर्चा के  सदस्यो द्वारा आलू, खाद्य तेल,प्याज, आटा,  नमक, मिर्ची,  सोयाबीन, बिस्किट, आदि घरेलू उपयोग की वस्तुएं की पैकेट बनाकर नगर के  भोईपारा, लट्टर्रा पारा, बगदेही पारा, कंसारी पारा आदि  वार्डों में जाकर बांटी गई। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री श्री रेशम सिह हुंदल ने बताया की राज्य सरकार द्वारा लगभग 37 दिनों से पूरे प्रदेश में लॉक डॉउन लगाया गया है लॉक डाउन के चलते बहुत से प्रभावित परिवार  गरीब, असहाय व जरूरतमंद को सूखा राशन वितरण करने का विचार किया. और अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष मोहम्मद इमरान सोलंकी, जिला महामंत्री श्री रेशम हुंदल ,धीरज साहू  ने सहयोग राशि एकत्रित कर नगर के अनेको परिवार के लिए दैनिक उपयोग की जरुरत की चीजों का पैकेट बनाकर उन्हें वितरण किया. बेहद ही जरूरतमंद, गरीब असहाय बुजुर्गो की मदद कर समाज के इन कार्यकर्ताओं को काफ़ी आनंद की अनुभूति हुई और इन्होने भी इसे आगे जारी रखने का प्रण लिया. वहीँ सूखा राशन प्राप्त किये लोगो ने भी अल्पसंख्यक मोर्चा  के सभी सदस्यों को आशीर्वाद दिया.  इस सेवा को सफल बनाने में जिला महामंत्री श्री रेशम सिह हुंदल, मण्डल अध्यक्ष मोहम्मद इमरान सोलंकी धीरज साहू अन्य कार्यकर्ताओं का सहरानीय योगदान रहा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads