संकट के दौर मे न्याय योजना की पहली किस्त बनेगी किसानों का सहारा - अनिल - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

संकट के दौर मे न्याय योजना की पहली किस्त बनेगी किसानों का सहारा - अनिल

 संकट के दौर मे न्याय योजना की पहली किस्त बनेगी किसानों का सहारा - अनिल




  चंदखुरी  

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि 21 मई से कृषकों को खरीफ फसल वर्ष 2020 की प्रथम किस्त दिये जाने की घोषणा का स्वागत करते हुए साहू समाज युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग के सोशल मीडिया प्रभारी एवं युवा नेता अनिल साहू ने कहा कि कोरोना संक्रमण की इस भंयकर त्रासदी में कृषकों को मिलने वाले बोनस किसानों के लिए वरदान साबित होगा प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सही समय पर लाखों कृषकों को इनके हक की जमा पुंजी को संकट के समय सहायता बनाकर देने का निर्णय लेकर किसानों को जरूरत के समय सहायता प्रदान की है।


अनिल  ने आगे कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से किसानों के साथ संकट मोचक बनकर मुख्यमंत्री हमेशा खड़े नजर आते है, सरकार बनते ही पहली फैसलों किसानों का कर्जा माफ उसके बाद किसानो को प्रति क्विंटल 2500 रूपये धान की कीमत जैसे अहम फेसले लेकर यह दिया भूपेश सरकार किसान हितैषी सरकार है।


हालांकि इन फैसलों में अडंगा डालते हुए केन्द्र सरकार ने बार बार कोशिश की किसानों को धान की कीमत 2500 प्रति क्विंटल ना मिले सके , लेकिन भुपेश सरकार ने यह ठान लिया था कि किसानों 2500 प्रति क्विंटल की राशि जरूर देेंगे इसी वजह से राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरूआत करते हुए समर्थन मूल्य से उपर राशि देने का फैसला किया एंव 21 मई 2021 को पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर किसानों को राशि  उनके खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads