किसानों के लिए मोदी जी अतिसंवेदनशील -नेहरू लाल साहू
किसानों के लिए मोदी जी अतिसंवेदनशील -नेहरू लाल साहू
अभनपुर
भाजपा मंडल खोरपा महामंत्री - नेहरू लाल साहू ने केंद्र के मोदी सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा- इस विषम परिस्थिति में जब भारत कोरोना महामारी के चलते आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। क्योंकि केंद्र सरकार केंद्र सहित पूरे प्रदेशों मे कोरोना से जंग जीतने के लिए अपना संपूर्ण ताकत झोंक दिया है।ऐसी स्थिति में भी किसान सम्मान निधि किसानों के खाते में भेज कर मोदी जी ने अपनी संवेदनशीलता एवं किसानों के प्रति अपने दायित्व का पूर्ण तटस्थ होकर निर्वहन किया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत छत्तीसगढ़ के 24,60,478 किसानों को ₹ 5,17,44,90,000* एवं *देश के 9,50,67,601 किसानों को ₹ 2,06,67,75,66,000 DBT के माध्यम से ट्रांसफर किया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित देश के किसानों ने मोदी जी के इस महत्वपूर्ण कदम पर हृदय से आभार प्रकट किया है। प्रदेश के अन्नदाता में के चेहरे में निश्चित तौर पर मुस्कान आएगा।
