भाजपा युवा नेता फ़ैज़ मेमन ने कुछ ऐसे मनाई ईद..सियान सदन जा कर ज़रूरतमंद और बुजुर्गों का जाना हाल और बाँटी उन्हें मास्क सेनेटाइज़र...
भाजपा युवा नेता फ़ैज़ मेमन ने कुछ ऐसे मनाई ईद..सियान सदन जा कर ज़रूरतमंद और बुजुर्गों का जाना हाल और बाँटी उन्हें मास्क सेनेटाइज़र...
गरियाबंद
ईद के त्योहार को बड़े जोश और उत्साह से मनाते हैं. लेकिन पिछले साल की तरह इस साल भी त्योहार की खुशियों पर कोरोना का साया पड़ा है.
देश में बढ़ते कोरोना के मामलों की वजह से इस साल न तो ईदगाह में नमाज हुई ,वही सोशल डिस्टेंसिंग और सरकारी गाइडलाइन्स का पालन करते हुए नमाज अदा करने का आह्वान किया गया है..
युवा नेता फ़ैज़ मेमन ने ईद उल फ़ितर के पर्व पर देश में फैली महामारी का ख़ात्मा होने कि दुआ की एवं ज़रूरत मंदो को सियान सदन जाकर ईद के पर्व पर मास्क एवं सेनिटाइजर का वितरण किया..भाजपा युवा नेता ने बुजुर्गों के साथ समय बिताया उनका हाल जाना साथ ही फ़ैज़ मेमन ने आम लोगो से अपील की के वे लाँकडाउन का पालन करे मास्का हमेशा उपयोग करे और अपने आसपास के ज़रूरत मंद लोगों की मदद करे।



