दुःखद घटना
व्याख्याता अर्चना वर्मा का आकस्मिक निधन, शिक्षा और पत्रकार जगत में शोक की लहर
शुक्रवार, 14 मई 2021
Edit
व्याख्याता अर्चना वर्मा का आकस्मिक निधन, शिक्षा और पत्रकार जगत में शोक की लहर
गरियाबंद
नगर के बालक हायर सेकेंडरी स्कूल में व्याख्याता शिक्षक के पद पर पदस्थ अर्चना वर्मा का आज आकस्मिक निधन हो गया। रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनका देहावसान हो गया। जिससे कि शिक्षा और पत्रकार जगत सहित नगर में शोक की लहर है।
व्याख्याता अर्चना वर्मा नगर के वरिष्ठ पत्रकार मनोज वर्मा की धर्मपत्नी थी एवं प्रदीप वर्मा, अरुण वर्मा, संजय वर्मा की भाभी और लक्ष्मण वर्मा, सुरेश वर्मा एवं रामकुमार वर्मा अधिवक्ता की बहु थी। इस दुखद घटना को लेकर आंचलिक पत्रकार संघ के सदस्यों सहित भाजपा, कांग्रेस के नेताओं और शुभचिंतकों ने अपनी श्रद्धासुमन अर्पित की है।
Previous article
Next article
