कलाकारो के द्वारा फ्री में पूरे जिला को किया जा रहा है सेनिटाइजर - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

कलाकारो के द्वारा फ्री में पूरे जिला को किया जा रहा है सेनिटाइजर

 कलाकारो के द्वारा फ्री में पूरे जिला को  किया जा रहा है सेनिटाइजर




जितेंद्र/धमतरी

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए छत्तीसगढ मूर्तिकार चित्रकार संघ  की ओर से शहर के हर घर और गांव को सैनिटाइज करने का जिम्मा उठाया गया है। संघ की ओर से इस संकट काल में सैनिटाइजर के माध्यम से लोगों के घरों को सैनिटाइज किया जा रहा है वह भी बगैर किसी शुल्क के। फ्री में ही यह सेवा दी जा रही है।

वहीं काेरोना से बचाव की सीख भी दी जा रही है। लोगों को मास्क लगाने और घर पर ही रहने जागरूक किया जा रहा है। और पूरे धमतरी जिले को कोरोना मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। हर घर को सैनिटाइज और फॉगिंग किया जा रहा है।

इस कार्य को धमतरी के मूर्तिकार, चित्रकार संघ के कलाकार अंजाम दे रहा हैं।  


लोगों को जागरूक कर रहे: संक्रमण का खतरा होने के बाद भी जज्बे के साथ ये सैनिटाइज करने में जुटे हुए हैं। संघ की ओर से लोगों को घरों पर रहने और प्रोटोकॉल का पालन करने अपील भी की जा रही है। संघ के माध्यम से लोग घर, आंगन को सैनिटाइज कराकर सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से भी इस कार्य में सहयोग किया जा रहा है।  आज रामसागर पारा वार्ड में  सेनिटाइजार किया गया । वार्ड पार्षद  श्यामा देवी साहू की भरपुर सहयोग मिला । संघ के सभी कलाकार भाइयो के उपस्थिति में यह कार्य किया जा रहा है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads