*शिवसेना ने किया वृक्षारोपण,पानी की एक बूंद की तरह कीमती है पेड़:-शिवसेना शशांक देशमुख* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*शिवसेना ने किया वृक्षारोपण,पानी की एक बूंद की तरह कीमती है पेड़:-शिवसेना शशांक देशमुख*

*शिवसेना ने किया वृक्षारोपण,पानी की एक बूंद की तरह कीमती है पेड़:-शिवसेना शशांक देशमुख*



रायपुर

शिवसेना के रायपुर जिले के जिलाध्यक्ष शशांक(सन्नी) देशमुख ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन पर्यावरण को सहेजने का काम खासतौर पर किया जाता है। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवसेना ने इस अवसर पर वृक्षारोपण का कार्य किया है। शिवसेना रायपुर जिला इकाई द्वारा शिवसेना प्रदेश प्रमुख माननीय धनंजय सिंह परिहार और शिवसेना के रायपुर जिला अध्यक्ष शशांक देशमुख के निर्देशानुसार सभी विधानसभा में विधानसभा अध्यक्षों के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया है। शिवसेना ने उत्तर विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष विक्की निर्मलकर के नेतृत्व में राजातालाब में वृक्षारोपण किया। दक्षिण विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष संजय सोनकर के नेतृत्व में वामन राव लाखे वार्ड क्र.66 में वृक्षारोपण किया गया। इसी तरह रायपुर ग्रामीण के अंतर्गत धरसींवा विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष चंद्रकांत वर्मा और आनंद साहू के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण की शुरुआत प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार ने पौधा रोपित कर की। जिला अध्यक्ष शशांक देशमुख ने पर्यावरण दिवस पर देशवासियों और प्रदेशवासियों से अपील की है कि किसी भी जगह पर सिंगल यूज प्लास्टिक और कूड़ा कचरा ना फैलाएं, हर एक पानी की बून्द और हर एक पेड़ कीमती है इसे जितना हो सके उतना सहेज कर रखें, कोरोना महामारी ने बखूबी बताया है कि ऑक्सीजन की आवश्यकता मानव जीवन में किस प्रकार है इसे देखते हुए जितना हो सके उतने वृक्ष लगाएं आगे जिलाध्यक्ष शशांक देशमुख ने कहा कि सभी लोग अपने अपने घरों पर एक एक पेड़ पौधे लगाए जीससे पर्यावरण का संतुलन बना रहे और हरी भरी हो धरा हमारी तभी सुरक्षित होगी भावी युवा पीढ़ी हमारी वृक्षारोपण के समय मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष शशांक देशमुख, चंद्रकांत वर्मा, राज वर्मा, विक्की निर्मलकर, कैलास साहू, आनंद साहू, आकिब खान, विक्की निषाद, रेवाराम ठाकुर, एव अधिक संख्या में शिवसैनिक उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads