*शिक्षकों और बच्चों ने वृक्षारोपण के साथ भी लिए-शपथ
*शिक्षकों और बच्चों ने वृक्षारोपण के साथ भी लिए-शपथ*
अभनपुर
इस पृथ्वी पर वृक्ष का महत्व क्या है आज हमे समझ मे आने लगा है आधुनिकता के दौड़ में चारों तरफ केवल प्रदूषण नजर आता है जल,मिट्टी एवं वायु पूरी तरह से दूषित हो चुका है जिसके कारण मानव जीवन मे अनेक बीमारियों का प्रभाव देखने को मिल रहा है वातारवरण में लागातार ऑक्सीजन की कमी हो रही है कार्बन डाइऑक्साइड दिनों दिन बढ़ते जा रहा है,ग्लेशियर पिघल रहे है।
ऐसे अनेक समस्याओं का सामना वर्तमान में करना पड़ रहा है तो सोचो आने वाला समय कैसा भयावह हो सकता है कल्पना भी नही किया जा सकता है अतः इस सभी समस्याओं का केवल एक ही उचित समाधान है अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना और जगलो को बचाना ,जिसके लिए शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वारा लगातार अनेक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का ज्ञान दिए जा रहे । शिक्षक हेमन्त कुमार साहू ने बताया कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस 2021 के अवसर पर स्वयं शिक्षकों ने विद्यालय परिसर में बहुत सारे पौधे लगाए साथ ही कक्षा 9 वीं से 12वीं तक के बच्चों को भी व्हाट्सएप के माध्यम से अपने-अपने घरों में पेड़ लगाने और उसका फ़ोटो भेजने का कार्यक्रम चलाया जिसमे लगभग 100 बच्चों ने पौधे लगाकर फ़ोटो शेयर किए है साथ ही बच्चों और शिक्षकों ने सपथ भी लिया कि अपने आसपास के प्रत्येक व्यक्तियों को कम से कम एक पेड़ लगाने और उसका संरक्षण करने के लिए प्रेरित करेंगे।
इसके साथ ही बच्चों के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी ए. एन. बंजारा एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मद इकबाल के मार्गदर्शन में आमाराइट प्रोजेक्ट के अंतर्गत सभी बच्चों ने अपने-अपने घरों में पौधा लगाकर उस पौधे के बारे में पूरी जानकारी को प्रोजेक्ट फ़ाइल में बनाकर स्कूल में जमा कर रहे । वृक्षारोपण कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य आर.के.साहू,व्याख्याता पी.आर.तारक, भरत लाल दुबे,कृष्ण कुंअर साहू,खेमराज कुम्भकार,भोला राम साहू,त्रिलोक चंद पटेल,सुखदेव साहू,भोला राम साहू,दौलत राम ध्रुव,कल्पना सायतोड़े,ज्योतिबाला साहू,डुमेश कश्यप उपस्थित रहे ।



