केंद्र की सरकार की कुनीतियों से वस्तुओं के दाम दोगुने,कांग्रेस ने कारपोरेट घरानों को लाभ पहचाने का लगाया आरोप
केंद्र की सरकार की कुनीतियों से वस्तुओं के दाम दोगुने,कांग्रेस ने कारपोरेट घरानों को लाभ पहचाने का लगाया आरोप
देखे वीडियो
सुरेन्द्र जैन/धरसीवां
रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने आयोजित पत्रकार वार्ता में वस्तुओं के दो गुने दामो के लिए केंद्र की मोदी सरकार की कुनीतियों को जिम्मेदार ठहराया वही मोदी सरकार पर कारपोरेट घरानों को लाभ पहचाने का आरोप भी लगाया।
जिला कांग्रेसाध्यक्ष उधोराम वर्मा और क्षेत्रीय विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पेट्रोल डीजल रसोई गैस खाद तेल सड़क परिवहन रेल यात्रा सब्जी व खेती के उर्वरकों के दाम आज दोगुने हो गए हैं ।
जिला कांग्रेसाध्यक्ष एवं धरसीवां विधाययक ने कहा कि एक तरफ खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ें हैं तो दूसरी तरफ किसानों की आमदनी घटी है खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने का फायदा विचौलियों को मिला किसानों को नही, खाद्य तेलों के दाम दो साल में दोगुने हो गए देश में खाद्य तेल का सबसे बड़ा निर्माता मोदीजी के प्रिय गौतम अडानी हैं तो समझ सकते हैं कि खाद्य तेलों के दामो को बढाने का सबसे ज्यादा फायदा अडानी को ही हो रहा है।
महंगाई की मार के साथ साथ मोदी सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन के कारण लोगो की कमाई घटी रोजगार घटे,नोकरियाँ गई नोटबन्दी व जीएसटी से व्यापार व्यवसाय चौपट हुए कोरोना जैंसी महामारी में भी मोदी सरकार की अकर्मण्यता के कारण महंगी दवाइयों से लोगो की जमा पूंजी जमीन जायदाद सब खत्म हो गई।
कांग्रेस में महंगाई को आज की सबसे बड़ी डायन बताते हुए कहा कि यह जन जन को डायन की तरह निगल रही है मोदी सरकार जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए इस पर अंकुश लगाए।
पत्रकार वार्ता में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धरसीवां दुर्गेश वर्मा,जिला पंचायत सदस्य हरिशंकर निषाद,मदन गोयल,रोशनपुरी गोस्वामी सोंडरा,उप सरपंच साहिल खान ,मनोज सायतोड़े,श्री परगनिहा,रोहित अग्निहोत्री आदि पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद थे।
