आज का सुविचार(चिन्तन) - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

आज का सुविचार(चिन्तन)

 🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃

💠 *Aaj_Ka_Vichar*💠

🎋 *..07-06-2021*..🎋


✍🏻लंका के रावण से ज्यादा खतरनाक है शंका का रावण जो समझ और विवेक का हरण कर लेता है।

💐 *Brahma Kumaris* 💐

🌷 *σм ѕнαитι*🌷

🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃


♻🍁♻🍁♻🍁♻🍁♻

  💥 *विचार परिवर्तन*💥


✍🏻जिंदगी का अच्छा तोहफा माना अपने चेहरे पर मुस्कान रखना। लेकिन जिंदगी का सबसे अच्छा तोहफा माना हमारे प्रयासों से दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाना।

🌹 *σм ѕнαитι.*🌹

♻🍁♻🍁♻🍁♻🍁♻

🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️
🌹꧁!! जीवन का सत्य !!꧂🌹
       ओम शांति
     *जो हुआ, वह अच्छा हुआ।*
   *जो भी हो रहा है, अच्छा हो रहा है।* 
*आगे जो होगा, वह भी अच्छा ही होगा।*

*तुम्हारा क्या गया, जो तुम रोते हो?* 
*तुम क्या लाए थे, जो तुमने खो दिया?* 
*तुमने क्या पैदा किया, जो नष्ट हो गया?* 
     *तुमने जो लिया, यही से लिया।* 
        *जो दिया, यही पर दिया।* 

          *जो आज तुम्हारा है,* 
      *कल किसी और का था।* 
    *कल किसी और का होगा।* 
 *परिवर्तन ही संसार का नियम है।*
       ओम शांति
🌷🙏🏻🌷✨🌷🙏🏻🌷✨🌷🙏🏻
💧 *_आज का मीठा मोती_*💧
_*07 जून:-*_ भगवान हम बच्चों को सदा मालिक देखना चाहते, हमे अपने ही स्वाभाव संस्कारो के भी वश नही होना चाहिए।
        🙏🙏 *_ओम शान्ति_*🙏🙏
       🌹🌻 *_ब्रह्माकुमारीज़_*🌻🌹
💥🇲🇰💥🇲🇰💥🇲🇰💥🇲🇰💥🇲🇰
🌺🧚🏼‍♂️🌺🧚🏼‍♂️🌺🧚🏼‍♂️🌺🧚🏼‍♂️🌺

अनमोल वचन :

समय और हालात कभी भी, कहीं भी बदल सकते है..अब देखिये,कल तक निकटता प्यार का प्रतीक थी और आज दूरियाँ प्यार और परवाह की परिचायक हैं।परिस्थितियों के साथ चलें, सुरक्षित रहें...स्वस्थ रहें।
कुछ सिखाकर यह दौर भी गुजर जाएगा, फिर एक बार इंसान मुस्कुराएगा,मायूस ना होना,इस बुरे वक्त से,कल आज है और आज कल हो ही जाएगा। सावधानी ही सुरक्षा है.......      

🙏ओम् शान्ति 🙏

♻️आपका दिन शुभ हो ♻️

🌺🧚🏼‍♂️🌺🧚🏼‍♂️🌺🧚🏼‍♂️🌺🧚🏼‍♂️🌺
🙏 *ॐ शांति* 🙏

दूसरों को वही *वश* में करने की *कोशिश* करता है जो स्वयं को वश में नहीं रख सकता। किसी को भी बेड़ियां पसंद नहीं, इसलिये पहले स्वयं को फिर दूसरों को व्यर्थ व नकारात्मक  *संकल्पों* से मुक्त करने में मदद करें।

🌸 सुप्रभात...

💐💐 आपका दिन शुभ हो... 💐💐
एक होंसला बेमिसाल रखो 
हालत 🤦🏻‍♀️🤦🏻‍♂️जो भी🚶🏻‍♀️😷🚶🏻‍♂️हो 
होठो😊पर मुस्कान रखो.
 सुरक्षित रहे, स्वस्थ रहे, अपनों के👭🏻👬🏼👫🏻👨‍👩‍👧‍👦 साथ मस्त रहिए, अपना👩🏻💫👦🏻 खयाल रखें।
Have a courage.
whatever the🤦🏻‍♀️😷🤦🏻‍♂️ condition is 
Keep smile😊 on the lips.

♦️♦️♦️ रात्रि कहांनी ♦️♦️♦️


*👉🏿10 मिनट का धैर्य 🏵️

🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅

*टीचर ने क्लास के सभी बच्चों को एक एक खूबसूरत टॉफ़ी दी और फिर कहा।*


*"बच्चो ! आप सब को दस मिनट तक अपनी टॉफ़ी नहीं खानी है और ये कहकर वो क्लास रूम से बाहर चले गए।"*


कुछ पल के लिए क्लास में सन्नाटा छाया था, हर बच्चा उसके सामने पड़ी टॉफ़ी को देख रहा था और हर गुज़रते पल के साथ खुद को रोकना मुश्किल हो रहा था। दस मिनट पूरे हुए और टीचर क्लास रूम में आ गए। समीक्षा की। पूरे वर्ग में सात बच्चे थे, जिनकी टाफियाँ जस की तस थी,जबकि बाकी के सभी बच्चे टॉफ़ी खाकर उसके रंग और स्वाद पर टिप्पणी कर रहे थे। टीचर ने चुपके से इन सात बच्चों के नाम को अपनी डायरी में दर्ज कर लिए और नोट करने के बाद पढ़ाना शुरू किया।


इस शिक्षक का नाम प्रोफेसर वाल्टर मशाल था।


कुछ वर्षों के बाद प्रोफेसर वाल्टर ने अपनी वही डायरी खोली और सात बच्चों के नाम निकाल कर उनके बारे में खोज बीन शुरू किया। काफ़ी मेहनत के बाद , उन्हें पता चला कि सातों बच्चों ने अपने जीवन में कई सफलताओं को हासिल किया है और अपनी अपनी फील्ड में सबसे सफल है। प्रोफेसर वाल्टर ने अपने बाकी वर्ग के छात्रों की भी समीक्षा की और यह पता चला कि उनमें से ज्यादातर एक आम जीवन जी रहे थे, जबकी कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्हें सख्त आर्थिक और सामाजिक परिस्थितियों का सामना करना पड रहा था।


इस सभी प्रयास और शोध का परिणाम प्रोफेसर वाल्टर ने एक वाक्य में निकाला और वह यह था।


"जो आदमी दस मिनट तक धैर्य नहीं रख सकता, वह जीवन में कभी आगे नहीं बढ़ सकता”


इस शोध को दुनिया भर में शोहरत मिली और इसका नाम "मार्श मेलो थ्योरी" रखा गया था क्योंकि प्रोफेसर वाल्टर ने बच्चों को जो टॉफ़ी दी थी उसका नाम "मार्श मेलो" था। यह फोम की तरह नरम थी।


इस थ्योरी के अनुसार दुनिया के सबसे सफल लोगों में कई गुणों के साथ एक गुण 'धैर्य' पाया जाता है, क्योंकि यह ख़ूबी इंसान के बर्दाश्त की ताक़त को बढ़ाती है,जिसकी बदौलत आदमी कठिन परिस्थितियों में निराश नहीं होता और वह एक असाधारण व्यक्तित्व बन जाता है।


अतः धैर्य  कठिन परिस्थितियों में व्यक्ति की सहनशीलता की अवस्था है जो उसके व्यवहार को क्रोध या खीझ जैसी नकारात्मक अभिवृत्तियों से बचाती है। दीर्घकालीन समस्याओं से घिरे होने के कारण व्यक्ति जो दबाव या तनाव अनुभव करने लगता है उसको सहन कर सकने की क्षमता भी धैर्य का एक उदाहरण है। वस्तुतः धैर्य नकारात्मकता से पूर्व सहनशीलता का एक स्तर है। यह व्यक्ति की चारित्रिक दृढ़ता का परिचायक भी है।

हमारे मनीषियों  ने इसीलिये कहा :


न धैर्येण बिना लक्ष्मी-

र्न शौर्येण बिना जयः।

न ज्ञानेन बिना मोक्षो 

न दानेन बिना यशः॥


धैर्य के बिना धन, वीरता के बिना विजय, ज्ञान के बिना मोक्ष और दान के बिना यश प्राप्त नहीं होता है॥


भर्तहरी जी ने नीति शतक में कहा है :


निन्दन्तु नीतिनिपुणा यदि वा स्तुवन्तु

लक्ष्मीः समाविशतु गच्छतु वा यथेष्टम्।

अद्यैव वा मरणमस्तु युगान्तरे वा

न्याय्यात्पथः प्रविचलन्ति पदं न धीराः।।


नीति में निपुण व्यक्ति निन्दा करे अथवा प्रशंसा करे, धन-सम्पत्ति समीप आये अथवा इच्छानुसार चली जावे, मृत्यु आज ही हो अथवा एक युग के बाद हो किन्तु धैर्यशाली पुरुष न्याययुक्त मार्ग से एक पग भी विचलित नहीं होते हैं।


धैर्य रखे घरों में रहे 

स्वस्थ रहे मस्त रहे

अपनी ओर अपने परिवार की सुरक्षा अपने हाथो में है ।

प्रधानमंत्री जी के आदेशों का पालन करें ।

प्रणाम

साभार



⭐🎈⭐🎈⭐🎈⭐🎈⭐

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads