*जिले में अब तक 274 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*जिले में अब तक 274 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज*

 *जिले में अब तक 274 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज*



जितेन्द्र महमल्ला /धमतरी 


जिले में एक जून से अब तक 274.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक जहां सबसे अधिक मगरलोड तहसील में 421.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है, वहीं नगरी तहसील में सबसे कम 159.8 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। इसी तरह भखारा तहसील में 331.9 मिलीमीटर, कुरूद में 284.4 मिलीमीटर, धमतरी में 240.2 मिलीमीटर और कुकरेल तहसील में 206.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

जिले में आज की औसत वर्षा 17 मिलीमीटर दर्ज की गई है। जहां सर्वाधिक भखारा तहसील में आज 70 मि.मी. औसत वर्षा हुई है, वहीं सबसे कम कुरूद तहसील में 1.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इसी तरह कुकरेल में आठ मि.मी., धमतरी तहसील में 9.8, मगरलोड में 7.6 मि.मी. और नगरी तहसील में 5.2 मि.मी. औसत वर्षा हुई है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads