रोका-छेका’’ अभियान ग्राम पंचायत कुल्हाडीघाट जनपद पंचायत मैनपुर में आयोजित
रोका-छेका’’ अभियान ग्राम पंचायत कुल्हाडीघाट जनपद पंचायत मैनपुर में आयोजित
गरियाबंद
छत्तीसगढ़ शासन के महत्वकांक्षी कार्यक्रम ‘‘रोका-छेका’’ अभियान ग्राम पंचायत कुल्हाडीघाट जनपद पंचायत मैनपुर में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में श्री संदीप अग्रवाल मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत गरियाबंद, श्री संजय नेताम जिला पंचायत उपाध्यक्ष, श्रीमती लोकेश्वरी नेताम कृषि सभापति जिला पंचायत गरियाबंद, श्री सुरज साहू, अनुविभागीय अधिकारी, (रा.) मैनपुर, श्री कश्यप उपसंचालक कृषि, श्री धु्रव उपसंचालाक पशुचिकित्सा श्री नरसिंह धु्रव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मैनपुर, श्री कृष्णमूर्ति दिवान तहसीलदार मैनपुर, डाॅ. पंचीभाई पशु चिकित्सा अधिकारी,श्री रमेश कंवर कायक्रम अधिकारी मनरेगा, ग्राम पंचायत कुल्हाडीघाट सरपंच श्रीमती धनमोती सोरी, राष्ट्रीय कमार समाज अध्यक्ष श्री बनसिंह सोरी,ग्राम पंचायत सचिव श्री प्रेमलाल धु्रव, स्व.सहायता समूह की महिलाओं के साथ अधिक संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे। सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा रोका-छेका कार्यक्रम के उद्देश्य, आम जन-जीवन में निर्भरता के बारे में बताया गया। रोका-छेका कार्यक्रम से आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा किस प्रकार की जा सकती है के संबंध में विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दिया गया ।
साथ ही ग्राम पंचायत कुल्हाडीघाट के गौठान में गोधन न्याया योजनांतर्गत निर्मित वर्मी कम्पोस्ट निर्माण कार्य का निरीक्षण मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत गरियाबंद द्वारा किया गया, गोठान में कुल 1365 क्ंिवटल गोबर की खरीदी गोठान समिति द्वारा किया गया है, जिसमे ंवर्तमान में वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण कार्य प्रगति पर है, अब तक गोठान समिति द्वारा 131 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण कर सहकारी समिति मैनपुर को प्रदाय किया गया है। गोठान में बन रहे वर्मी कम्पोस्ट की गुणवत्ता को देखकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत गरियाबंद एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा स्व.सहायता समूह की महिलाओं का हौसला अफजाई किया गया । वर्तमान में 250 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का कार्य प्रगतिरत् है। जिसे एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कर लिया जायेगा।
उपरांत उपस्थित सभी अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण द्वारा गौठान में पौधारोपण का कार्य किया गया, साथ ही उपस्थित पशुधन विकास विभाग के उपसंचालक, श्री धु्रव एवं उनकी टीम द्वारा 26 पशुओं का टिकाकरण किया गया, एवं बकरी सुअर आदि की देखरेख के लिए दवाई का वितरण किया गया । कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि अधिकारी श्री भावेश शांडिल्य द्वारा चयनित किसानों को जैविक खाद्य एवं बीज का वितरण किया गया ।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत गरियाबंद द्वारा लोगों को जैविक खेती एवं जैविक खाद्य का हमारे स्वास्थ्य और जीवन पर पडने वाले प्रभाव की जानकारी दी तथा स्वास्थ्य समाज के लिए जैविक खेती की आवश्यकता के बारे में बताया गया । तद्उपरांत ग्राम पंचायत कुल्हाडीघाट के आश्रित ग्राम गंवरमुड में प्रस्तावित 5 एकड़ भूमि में चारागाह एवं वृक्षारोपण की जगह का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये।




