*गुजरा में ज्योति कक्ष निर्माण का किया गया भूमि पूजन,ग्रामीणों ने माना आभार* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*गुजरा में ज्योति कक्ष निर्माण का किया गया भूमि पूजन,ग्रामीणों ने माना आभार*

 *विधायक रंजना साहू मूलभूत सुविधा मुहैया कराने कटिबद्ध*



*गुजरा में ज्योति कक्ष निर्माण का किया गया भूमि पूजन,ग्रामीणों ने माना आभार*


जितेंद्र महमल्ला/धमतरी

-निरंतर क्षेत्र में विभिन्न प्राधिकरण, विभागों एवं निधि के माध्यम से विधायक रंजना साहू क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए एवं मूलभूत सुविधा मुहैया कराने हमेशा कटिबद्ध रही है। निरंतर क्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण कर रही है‌। इसी तरह ग्राम गुजरा में शीतला मंदिर के जुड़वा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए एवं गुजरा के ग्रामीणों के द्वारा गांव के आराध्य देवी मां शीतला के मंदिर प्रांगण पर ज्योति कक्ष निर्माण की मांग कर रहे थे, जिसको  विधायक रंजना साहू ने प्राथमिकता के साथ पूरा किए।



 जिसके लिए समस्त ग्राम वासियों ने आभार व्यक्त किए। विधायक एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने सर्वप्रथम माता शीतला की पूजा अर्चना किए। उसके उपरांत विधायक के कर कमलों से ज्योति कक्ष निर्माण कार्य का विधि-विधान पूर्वक भूमिपूजन किया गया। विधायक ने उपस्थित जनों से कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति की परंपरा सदियों से चली आ रही है, हमारी सनातन संस्कृति और परंपरा को बचाना हमारी जिम्मेदारी है। साथ-साथ अपने आने वाली पीढ़ी को गांव की सभ्यता व धर्म से जुड़ी पूरी जानकारी हमको स्वयं आगे बढ़ कर देना होगा, तभी हम अपना सही परिदृश्य आने वाली पीढ़ी को दे पाएंगे। शीतला माता में जुड़वास गांव में शांति, खुशहाली के लिए मनाया जाता है। विधायक ने उपस्थित नागरिकों से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा भी किए। आमदी मंडल अध्यक्ष मुरारी यदु, जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू, जिला पंचायत सदस्य, गोविंद साहू, दमयंती साहू, जनपद सदस्य जागेश्वरी साहू ने भी उपस्थित नागरिकों को संबोधित कर ज्योति कक्ष निर्माण कार्य के भूमि पूजन की बधाई ग्राम वासियों को दिए। इस अवसर पर भाजपा जिला स्वच्छता संयोजक शिवदत्त उपाध्याय गौकरण साहू, अमरदीप साहू, धर्म लाल साहू, कुंजी लाल साहू, राकेश साहू, राकेश सिन्हा, गोपेश्वर साहू, खिलेश्वर, पूर्व जनपद सदस्य जानकी साहू, सतीश कुमार, रामदयाल, खिलावन कुमार, सहित सरपंच पंच व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads