कालाहांडी में दबिश देकर डब्ल्यू सी सी बी की टीम ने तेंदुए के 4 व शेर के 1खाल जप्त कर 6 आरोपियों को लिया हिरासत - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

कालाहांडी में दबिश देकर डब्ल्यू सी सी बी की टीम ने तेंदुए के 4 व शेर के 1खाल जप्त कर 6 आरोपियों को लिया हिरासत

कालाहांडी में दबिश देकर डब्ल्यू सी सी बी की टीम ने तेंदुए के 4 व शेर के 1खाल जप्त कर 6 आरोपियों को लिया हिरासत 



 गरियाबंद -

 कालाहांडी में दबिश देकर डब्ल्यू सी सी बी की टीम ने तेंदुए के 4 व शेर के 1खाल जप्त कर 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है।








नाखून व दांत भी जप्त किया गया है। डब्ल्यू सी सी बी की पहली बड़ी कार्यवाही बिते कुछ माह से ओड़िसा सीमावर्ती इलाके से तेन्दुए के खाल गरियाबन्द जिले में पकड़े गए थे।जबलपुर में मौजूद वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो   को वन्य प्राणी खाल की तस्करी की लगातार इनपुट मिल रहे थे। क्राइम बोर्ड के अफसर विपिन चतुवेर्दी के नेतृत्व में   गरियाबन्द  के अलावा ओड़िसा के नूवापडा व कालाहांडी जिले के भवानीपटना डिवीजन के वन अफसरों के सयूक्त टीम बनाई गई। टीम के सदस्य बयपारी बन कर तस्करों को पकड़ने जाल बिछाया।शुक्रवार की दोपहर को भवानीपटना डिवीजन के जारिंग इलाके में टीम ने 4 तस्करों को 2 बयस्क तेंदुए व 1 सावक तेंदुए के खाल के साथ दबोच लिया।यंहा नाखून व दांत भी जप्त किया गया ।जानकारी मिली थी कि रामपुर रेंज में भी तस्कर सक्रिय है। शाम ढलने से पहले टीम इसी तरह रामपुर रेंज में जाल बिछाया।जन्हा 2तेंदुए व 1 शेर के खाल के साथ 2 आरोपी दबोचे गए।ओड़िसा सूत्रों के मुताबिक सभी आरोपीयो को भवानीपटना डिवीजन ऑफिस में लाया गया जन्हा कार्यवाही जारी है।देर रात तक कार्यवाही चल रही थी,आज मामले का खुलासा अफसर करेंगे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads