ओधोगिक क्षेत्र से सटे गांवो में हो रही घण्टों अघोषित बिजली कटौती, ग्रामीण हलाकान - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

ओधोगिक क्षेत्र से सटे गांवो में हो रही घण्टों अघोषित बिजली कटौती, ग्रामीण हलाकान

 ओधोगिक क्षेत्र से सटे गांवो में हो रही घण्टों अघोषित बिजली कटौती, ग्रामीण हलाकान



  सुरेन्द्र जैन/धरसीवां

बीते करीब एक माह से राजधानी रायपुर के ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा से लगे गांवो में घण्टों अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण हलाकान है खासकर सांकरा सोंडरा गांव में तो इतनी बिजली गुल हो रही कि गिनती करना भी मुश्किल है।

    जानकारी के मुताबिक ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा स्थित सब स्टेशन से आसपास के गांवो की बिजली आपूर्ति होती है पूर्व में तो कभी कभार ही बिजली गुल होती थी लेकिन बीते करीब माहभर से हालात ये हैं कि सांकरा व सोंडरा गांव में पल पल में बिजली गुल होती रहती है कभी कभी आधे गांव में बिजली रहती है तो आधे गांव में रात रातभर अंधेरा छाया रहता है।

    आज शुक्रवार को भी लगभग 12 बजे से सांकरा व सोंडरा की बिजली आपूर्ति ठप्प है।

  *विधायक ने कहा बात करेंगे*

इस संबन्ध में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा का कहना है कि अब तक ग्रामीणो की तरफ से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नही हुई है आआपके माध्यम से जानकारी मिली है वह इस संबन्ध में बिजली विभाग के अधिकारियो से बात करेंगी।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads