फिंगेश्वर में स्वामी आत्मानंद स्कूल निर्माण का भी किया अवलोकन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

फिंगेश्वर में स्वामी आत्मानंद स्कूल निर्माण का भी किया अवलोकन

 फिंगेश्वर में स्वामी आत्मानंद स्कूल निर्माण का भी किया अवलोकन 



गरियाबंद

कलेक्टर श्री नीलेश क्षीरसागर ने फिंगेश्वर विकासखंड में भी स्वामी आत्मानंद स्कूल मीडियम स्कूल निर्माण की तैयारियों का जायजा लिया  ।शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में तैयार हो रहे स्वामी आत्मानंद स्कूल इंग्लिश मीडियम स्कूल निर्माण का कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए ।कलेक्टर ने परिसर में बाउंड्री वाल को प्राथमिकता से तैयार करने कहा, उन्होंने विभिन्न कक्षों का अवलोकन करते हुए लैब निर्माण और कमरों के लिए समुचित व्यवस्था करने कहा ।श्री क्षीरसागर ने बच्चों के दर्ज संख्या के अनुरूप दो पालियों में शाला लगाने के निर्देश दिए हैं। संस्था के प्राचार्य ने बताया कि मैदान समतलीकरण की आवश्यकता है साथ ही अतिरिक्त कमरों की भी आवश्यकता है ।कलेक्टर ने उक्त सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तैयार करने और अति शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए है।।


 कौदकेरा में अटल टिंकरिंग लैब का उद्घाटन 



बच्चों में तकनीकी और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होगा -कलेक्टर




 कलेक्टर ने आज आज फिंगेश्वर विकासखंड के दौरे के दौरान ग्राम कौदकेरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संचालित अटल टिंकरिंग लैब का उद्घाटन किया ।इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी जी डी वाहिले, जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के के डेहरिया, जिला शिक्षा अधिकारी  करमन खटकर, डीएमसी श्याम चंद्राकर प्रयोगशाला लैब के प्रभारी श्रीमती मीनाक्षी शर्मा  एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक मुन्ना लाल देवदास भी मौजूद थे ।

 कलेक्टर ने इस अवसर पर लैब का निरीक्षण करते हुए शाला द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि  गुणवत्ता पूर्ण और संसाधनों से युक्त लैब से यहां के बच्चे वैज्ञानिक और तकनीकी दृष्टिकोण विकसित करेंगे । इससे बच्चे वैज्ञानिक व गणितीय मॉडल  और सिद्धांतों को आसानी से समझ पाएंगे।उन्होंने खुशी जाहिर की गांव के विद्यालय में भी इस तरह उच्च गुणवत्ता युक्त प्रयोगशाला स्थापित किए गए हैं । ज्ञात है कि विद्यालय में अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना की गई है ।यहां बच्चे विभिन्न उपकरणों के माध्यम से स्वयं प्रयोग करेंगे और सीखेंगे भी । विद्यालय के शिक्षकों की सराहना करते हुए कलेक्टर ने  बधाई और शुभकामनाएं दी हैं । इस अवसर पर आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में शाला विकास समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यगण, संस्था के प्राचार्य ,सरपंच और शिक्षक  स्टाफ मौजूद थे ।  ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads